नायब सरकार के 100 दिन: 18 संकल्प पूरे, 2 लाख नौकरियों का वादा और महिला कल्याण में बड़ी पहल
मीडिया रिपोर्ट-
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहले 100 दिनों में तिगुणी गति से कार्य करते हुए 18 संकल्प पूरे कर लिए हैं और 6 संकल्पों पर कार्य तेजी से जारी है। साथ ही, 50 अन्य संकल्पों को पूरा करने की प्रशासनिक व वित्तीय अनुमोदन की प्रक्रियाएं भी जारी हैं।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही उन्होंने नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए समाधान शिविर लगाने के निर्देश दिये थे। आज तक इन शिविरों में 75 हजार से अधिक शिकायतों का समाधान कर लोगों को राहत पहुंचाई जा चुकी है।
इतना ही नहीं, सीएम आवास या कार्यालय में या दौरे के दौरान प्रतिदिन सैकड़ों लोगों से प्राप्त प्रतिवेदनों और शिकायतों के समाधान के लिए भी जनसंवाद पोर्टल बनाया हुआ है। इसके माध्यम से 100 दिनों में लगभग 45 हजार शिकायतों का समाधान किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में महिला और बाल कल्याण की दिशा में बड़ी पहल करते हुए 324 क्रेच केंद्रों का उद्घाटन किया। इन केंद्रों का उद्देश्य कामकाजी महिलाओं को अपने कार्यक्षेत्र में सहायता प्रदान करना और उनके बच्चों के लिए पोषित और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।
हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के गरीब से गरीब व्यक्ति के पास अपना मकान हो, इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए सरकार ने 1 लाख गरीब परिवारों को प्लॉट देने का संकल्प रखा है।
इस संकल्प के तहत गांवों में 100-100 गज और महाग्रामों में 50-50 गज के प्लाट देने शुरू कर दिए हैं। अब तक 61 ग्राम पंचायतों और एक महाग्राम में 4,533 प्लॉट दिए जा चुके हैं।
वहीं, वर्तमान सरकार ने अपने पिछले 100 दिनों में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी तथा ग्रामीण के तहत 885 परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए 11.53 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गरीब परिवारों के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू की है। इसके तहत 14 शहरों में 15,256 गरीब परिवारों को 30-30 गज के प्लाट दिए हैं।
उन्होंने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत 77 हजार लाभार्थी, जिन्होंने आवेदन किया हुआ था, उनके लिए इसी बजट में लाभार्थियों को मकान बनाने के लिए प्रावधान किया जाएगा, ताकि वे अपना मकान बना सकें। इसके अलावा, नये लाभार्थियों की सूची बनाने के लिए अधिकारियों को सर्वे करने के भी निर्देश दिए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा पानी वितरण की सही व्यवस्था न कर पाने के कारण वहां की जनता दूषित पानी पीने को मज़बूर है। श्री केजरीवाल ने योजनाबद्ध तरीके से 28 नाले यमुना में डाल दिए।
श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि उन्होंने श्री केजरीवाल को कहा है कि वे अपने मुख्य सचिव को हरियाणा भेजे और हरियाणा सोनीपत में जहाँ से दिल्ली को पानी दे रहा है वहां जाकर उनके अधिकारी जांच कर लें कि हरियाणा कैसा पानी दे रहा है।
उन्होंने कहा कि हालांकि पानी की कोई कमी नहीं है परंतु दिल्ली सरकार का पानी का वितरण ठीक नहीं है। पिछले 10 सालों में श्री अरविंद केजरीवाल पानी के वितरण को ठीक नहीं कर पाए जिसकी वजह से दिल्ली के लोग आज भी गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।
☸️ मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने वर्तमान सरकार को पांच साल के लिए चुना है और हम आने वाले समय में 2 लाख सरकारी नौकरियां युवाओं को मेरिट के आधार पर बिना खर्ची-बिना पर्ची देंगे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सी ई टी परीक्षा आयोजित करने की तैयारी है। अभी छात्रों की परीक्षा चल रही थी, इसके बाद सी ई टी परीक्षा जल्द ही करवाई जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया।
इस दौरान कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी, मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी और सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव, डॉ. अमित अग्रवाल मौजूद रहे।
100 Days of Nayab Government: 18 Promises Fulfilled, 2 Lakh Jobs Pledged, and Major Initiatives for Women Welfare
Media Report-
Chief Minister Shri Nayab Singh Saini stated that the state government has achieved 18 commitments within the first 100 days, working at triple the pace, while 6 commitments are progressing rapidly. Additionally, administrative and financial approvals are underway for fulfilling 50 other promises.
Shri Nayab Singh Saini mentioned that upon assuming office, he instructed the organization of grievance redressal camps to address citizens' complaints. So far, over 75,000 complaints have been resolved through these camps.
A public grievance portal has also been created to address reports and complaints received daily at the CM’s residence or office. Through this portal, around 45,000 complaints have been resolved in 100 days.
The CM inaugurated 324 creche centers for women and child welfare, aimed at assisting working women and providing a safe and nurturing environment for their children.
At a press conference marking 100 days of the Haryana government’s third term, CM Saini announced that the government is committed to providing housing for the poorest families. As part of this, 1 lakh plots have been pledged, and 4,533 plots have already been distributed in 61 village panchayats and one mega village.
Under the PM Awas Yojana, financial assistance of ?11.53 crore has been given to 885 families for constructing permanent houses in rural and urban areas.
The government also launched the Chief Minister Housing Scheme, under which 30-square-yard plots have been distributed to 15,256 families in 14 cities. Additionally, 77,000 beneficiaries under the PM Awas Yojana will be provided provisions to build houses in the upcoming budget. A survey to identify new beneficiaries is also underway.
Criticizing Delhi CM Shri Arvind Kejriwal, Saini said that Delhi’s public is forced to consume contaminated water due to mismanagement in water distribution. He invited Kejriwal’s Chief Secretary to inspect the quality of water Haryana supplies from Sonipat to Delhi.
CM Saini promised 2 lakh government jobs based on merit without bribery. The Haryana Staff Selection Commission is preparing to conduct the CET exam soon after the ongoing student exams conclude.
During the press conference in Chandigarh, marking the government’s 100-day milestone, the CM released a book highlighting its achievements. The event was attended by Agriculture Minister Shri Shyam Singh Rana, Women and Child Development Minister Smt. Shruti Chaudhary, Chief Secretary Dr. Vivek Joshi, and Commissioner Dr. Amit Agarwal.
Comments
No more comments to display.