अनशन के 52 दिन पूरे, जूट रहे किसान
मीडिया रिपोर्ट, खनौरी बॉर्डर।।
52वें दिन किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल जी का आमरण अनशन दातासिंहवाला-खनौरी किसान मोर्चे पर जारी रहा। किसान नेताओं ने कहा कि हमें यह देखकर हैरानी हुई कि पंजाब सरकार के वकील माननीय सुप्रीम कोर्ट में कहते हैं कि जगजीत सिंह डल्लेवाल जी की तबियत में सुधार है, किसान नेताओं ने पूछा कि आमरण अनशन पर बैठने से तबियत में सुधार होता है या गिरावट आती है?
उन्होंने कहा कि यदि वकीलों के अनुसार अनशन पर बैठने से तबियत में सुधार होता है तो फिर पूरे देश में हस्पतालों को बंद कर के बीमार लोगों को अनशन पर ही बैठा देना चाहिए ताकि उनकी तबियत में सुधार हो सके। किसान नेताओं ने बताया कि अनशन शुरू करने वाले दिन जगजीत सिंह डल्लेवाल जी का वजन 86.900 किलो था, जो आज घटकर 66.400 किलो है यानि उनके वजन में 20 किलो 500 ग्राम की गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि जगजीत सिंह डल्लेवाल जी की नवीनतम मेडिकल रिपोर्ट में किडनी व लिवर सम्बन्धी टेस्ट का रिजल्ट 1.75 है जो साधारण हालात में 1.00 से कम होना चाहिए।
किसान नेताओं ने बताया कि सरकार द्वारा जानबूझकर उन टेस्ट के रिजल्ट माननीय सुप्रीम कोर्ट में बताए जाते हैं जिनमें गिरावट आने में ज्यादा समय लगता है, उदहारण के तौर पर रेड ब्लड सेल्स में हीमोग्लोबिन होता है और रेड ब्लड सेल्स की औसतन ज़िंदगी 120 दिन होती है इसलिए 52 दिनों के अनशन में हीमोग्लोबिन में गिरावट नहीं आ रही है।
दूसरी तरफ कीटोन बॉडी टेस्ट की बात करें तो वो एक साधारण इंसान में 0.02-0.27 तक होना चाहिए लेकिन जगजीत सिंह डल्लेवाल जी का रिजल्ट लगातार 6.50 से ज्यादा आ रहा है लेकिन ऐसे टेस्ट का रिजल्ट माननीय सुप्रीम कोर्ट के सामने नहीं रखा जाता। किसान नेताओं ने बताया कि कल से आमरण अनशन पर बैठे 111 किसानों में से एक नौजवान किसान प्रितपाल सिंह की तबियत अचानक से बिगड़ गयी, डॉ सवाईमान सिंह जी की टीम ने फिजिकल थेरेपी के जरिये प्रितपाल सिंह की स्थिति को संभाला।
प्रितपाल सिंह की तबियत बिगड़ने पर हरियाणा से भी डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची जिसकी किसान नेताओ ने भी सराहना करी।
52 Days of Hunger Strike Completed, Farmers Continue to Gather
Media Report, Khanauri Border
On the 52nd day, farmer leader Jagjit Singh Dallewal’s indefinite hunger strike continued at the Datasinghwala-Khanauri farmer protest site. Farmer leaders expressed surprise at the Punjab government’s lawyer stating in the Honorable Supreme Court that Jagjit Singh Dallewal’s health is improving. The leaders questioned whether a hunger strike leads to health improvement or deterioration.
They sarcastically added that if hunger strikes improve health, as claimed by the lawyers, then hospitals across the country should be shut down, and sick people should be made to sit on hunger strikes to recover. The farmer leaders shared that when Jagjit Singh Dallewal began his hunger strike, his weight was 86.900 kg, which has now dropped to 66.400 kg—a loss of 20.500 kg.
The leaders revealed that Dallewal’s latest medical reports show a kidney and liver test result of 1.75, whereas it should ideally be below 1.00 in normal conditions. They accused the government of deliberately presenting only those test results before the Supreme Court that take longer to show decline. For instance, they explained that red blood cells (which contain hemoglobin) have an average lifespan of 120 days. Therefore, during the 52 days of the hunger strike, no significant drop in hemoglobin levels has been observed.
On the other hand, they pointed out that the ketone body test, which should ideally range between 0.02 and 0.27 in a healthy person, has consistently shown results above 6.50 for Dallewal. However, such critical test results are not being presented before the Supreme Court.
The farmer leaders further stated that out of the 111 farmers participating in the hunger strike, one young farmer, Pritpal Singh, suddenly fell ill yesterday. Dr. Sawaiman Singh’s team managed Pritpal Singh’s condition through physical therapy. A team of doctors from Haryana also arrived at the protest site to assist, and the farmer leaders appreciated their efforts.
Comments
No more comments to display.