गड्ढे में बैठकर आप नेता का विरोध, खराब सड़कों पर सरकार से जवाब तलब
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत:
शहर की जर्जर सड़कों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता देवेंद्र गौतम ने अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। उन्होंने सेक्टर-14 स्थित विधायक कार्यालय के पास सड़क पर बने गड्ढे में बैठकर प्रदर्शन किया।
गौतम ने बताया कि मुख्य सड़कों के निर्माण पर दो साल पहले करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन आज ये सड़कें बारिश के चलते पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। इससे रोज़ाना दुर्घटनाएं हो रही हैं और प्रशासन ने अब तक कोई मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया है।
उन्होंने सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब राष्ट्रीय राजमार्ग बारिश और भारी यातायात के बावजूद सालों तक टिके रहते हैं, तो सोनीपत की मुख्य सड़कें हर मानसून में क्यों उखड़ जाती हैं?
गौतम ने कहा कि जनता को अपने टैक्स के पैसों का पूरा हिसाब चाहिए। सड़कें केवल शिलान्यास और फोटो खिंचवाने के लिए नहीं, बल्कि आम लोगों की सुविधा और सुरक्षा के लिए बननी चाहिए।
उन्होंने मांग की कि हर ठेकेदार से सड़क की गारंटी अवधि पूछी जाए, घटिया निर्माण कराने वालों पर केस दर्ज किए जाएं, और हर वार्ड व मुख्य सड़क की जांच कर भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियों व नेताओं के नाम सार्वजनिक किए जाएं।
AAP Leader Protests by Sitting in Pothole, Demands Accountability for Poor Roads
Media Report, Sonipat:
Aam Aadmi Party (AAP) leader Devendra Gautam staged a unique protest against the poor condition of city roads by sitting in a pothole near the MLA office in Sector-14.
Raising serious concerns, he pointed out that crores of rupees were spent two years ago on constructing these main roads, which have now deteriorated into potholes due to rain. These damaged roads have led to frequent accidents, yet the administration has not initiated even basic repairs.
Gautam questioned the quality of road construction, asking why national highways survive for years despite heavy rainfall and traffic, while Sonipat’s main roads fall apart every monsoon. He demanded accountability, stating that people deserve to know how their tax money is being used.
He emphasized that roads should not be built merely for ribbon-cutting ceremonies or photo-ops, but for the actual convenience and safety of the public. Gautam called for strict measures — to inquire about warranty periods from contractors, file cases against those using substandard materials, and investigate all major roads and wards to expose corrupt officials and leaders.
Comments
No more comments to display.