खरखौदा शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें सभी व्यापारिक संगठन-सुभाष चंद्र
-स्वच्छता प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट, इसलिए खरखौदा को औद्योगिक क्षेत्र के साथ-साथ स्वच्छता में भी दिलाएं अलग पहचान
-देश व समाज की मजबूती व समृद्घि के लिए स्वच्छता सबसे जरूरी
-स्वच्छता सर्वेक्षण में भूमिका निभाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने आईएमटी खरखौदा में अधिकारियों व व्यापारिक संगठनों के साथ की बैठक
-वाईस चेयरमैन ने आईएमटी में बनी मिंडा कंपनी का भी किया दौरा
मीडिया रिपोर्ट, खरखौदा(सोनीपत)
स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा कि आईएमटी खरखौदा में मारूति-सुजुकी व मिंडा जैसी विश्वविख्यात कंपनियों के आने से खरखौदा को विश्व में अलग पहचान मिली है यह क्षेत्र आने वाले दिनों में औद्योगिक हब बनेगा। उन्होंने कहा कि खरखौदा को औद्योगिक पहचान देने के साथ-साथ स्वच्छता में भी पहचान दिलाने के लिए सभी व्यापारिक संगठनों का सहयोग जरूरी है इसलिए सभी कंपनियों का दायित्व बनता है कि हम खरखौदा को स्वच्छ व साफ-सूथरा बनाने में प्रशासन के साथ मिलकर अपना सहयोग करें। ताकि स्वच्छता के क्षेऋ में खरखौदा दूसरे शहरों के लिए उदाहरण बन सके।
स्वच्छता सर्वेक्षण में खरखौदा को अव्वल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने आईएमटी खरखौदा का दौरा करते हुए मिंडा कंपनी के अधिकारियों व विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उन्हें शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंनें कहा कि मारूति-सुजुकी व मिंडा जैसे कंपनियां देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने व भारत को आत्मनिर्भर बनाने में अपना सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी बदौलत ही भारत आने वाले कुछ समय में दुनिया की 03 अर्थव्यवस्था बनेगा। उन्होंने मिंडा कंपनी के अधिकारियों से आग्रह किया कि वे शहर में स्वच्छता को लेकर सहयोग करें ताकि हम अपने शहर को साफ-सूथरा बना सके।
वाईस चेयरमैन ने कहा कि स्वच्छता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सैनी का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसपर सरकार तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही स्वच्छता अभियान की शुरूआत की क्योंकि उनका मानना था कि देश व समाज की मजबूती व समृद्घि के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है क्योंकि अगर हमारे आसपास का वातावरण स्वच्छ व सूथरा होगा तो हमें बिमारियों से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारिक संगठन अपने सहयोग से शहर में स्थित मुख्य चौक-चोराहों का सौंदर्यकरण करवा सकते हैं। शहर में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न एनजीओ के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चला सकते हैं। शहर में पार्कों का निर्माण करने के साथ-साथ सफाई के अन्य साधन भी उपलब्ध करवा सकते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि व्यापरिक संगठन इस क्षेत्र के एक गांव को गोद ले सकते हैं और उसमें विकास व स्वच्छता को लेकर कार्य करवाएं ताकि वह दूसरों के लिए भी उदाहरण बन सके।
बैठक के बाद वाईस चेयरमैन ने मिंडा कंपनी का दौरा करते हुए वहां बनने वाले पार्टस के बारे में जानकारियां ली। इस दौरान बीडीपीओ आस्था गर्ग, एचएसआईआईडीसी के एक्सईएन जगदीश कादियान, मिंडा कंपनी के प्लांट हैड सुरेन्द्र व एचआर विनय दहिया, नगर पालिका खरखौदा के सचिव पंकज जून, एसडीओ ब्रिजेश हुड्डïा, जनस्वास्थ्य विभाग से एसडीओ सुदेश, बिजली विभाग से जेई नितेश सैनी सहित अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वॉइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने किया भिगान टोल प्लाजा का औचक निरीक्षण
आईएमटी दौरे से पहले वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने भिगान टोल प्लाजा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टोल पर शौचालय, पीने के पानी की उचित व्यवस्था न मिलने पर उन्होंने टोल अधिकारियों को फटकार लगाते हुए उन्हें व्यवस्थाएं ठीक करने की निर्देश दिए अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही एम्बुलेंस में लगे ऑक्सीजन सिलेंडर में खामियां मिलने व टोल प्लाजा के एक तरफ लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को लेकर उन्होंने गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि यह गैर कानूनी है और इससे माहौल खराब होने के साथ-साथ आम नागरिकों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
All Trade Organizations Must Cooperate in Making Kharkhoda City Clean: Subhash Chandra
Cleanliness is the dream project of the Prime Minister and the Chief Minister, so Kharkhoda should be recognized for both industrial growth and cleanliness.
Cleanliness is essential for the strength and prosperity of the country and society.
Swachh Bharat Mission Haryana’s Executive Vice Chairman Subhash Chandra held a meeting with officials and trade organizations at IMT Kharkhoda to discuss participation in the cleanliness survey.
Vice Chairman also visited Minda Company at IMT.
Media Report, Kharkhoda (Sonipat):
Swachh Bharat Mission Haryana’s Executive Vice Chairman, Subhash Chandra, stated that with the establishment of world-renowned companies like Maruti Suzuki and Minda at IMT Kharkhoda, the city has gained global recognition. In the coming days, this region will become an industrial hub. He emphasized that along with industrial growth, Kharkhoda must also be known for cleanliness, and trade organizations must collaborate with the administration to achieve this goal. By doing so, Kharkhoda can set an example for other cities in terms of cleanliness.
To ensure Kharkhoda ranks high in the cleanliness survey, Subhash Chandra visited IMT Kharkhoda on Monday and held a meeting with Minda Company officials and various department officers. He urged them to actively contribute to keeping the city clean. He also acknowledged the significant role of Maruti Suzuki and Minda in strengthening India’s economy and self-reliance. He stated that due to their contributions, India will soon become the world's third-largest economy.
He requested Minda Company officials to support the cleanliness drive to ensure a clean and hygienic city.
Cleanliness: A Dream Project of the Prime Minister and the Chief Minister
Vice Chairman Subhash Chandra emphasized that cleanliness is a dream project of Prime Minister Narendra Modi and Chief Minister Nayab Saini, and the government is working rapidly toward this goal. He recalled that PM Modi launched the Swachh Bharat Abhiyan immediately after taking office, believing that cleanliness is crucial for the strength and prosperity of both the country and society. A clean and hygienic environment helps prevent diseases.
He urged trade organizations to contribute by:
Beautifying major city intersections
Running awareness campaigns in collaboration with NGOs
Developing parks and providing additional sanitation facilities
Additionally, he suggested that trade organizations adopt a village in the region to work on development and cleanliness, making it a model for others.
After the meeting, the Vice Chairman toured Minda Company and learned about the manufacturing processes of its various parts. The event was attended by BDPO Aastha Garg, HSIIDC XEN Jagdish Kadian, Minda Company’s Plant Head Surendra, HR Head Vinay Dahiya, Kharkhoda Municipality Secretary Pankaj June, SDO Brijesh Hooda, SDO Sudesh (Public Health Department), JE Nitesh Saini (Electricity Department), and many other officials.
Surprise Inspection at Bhigan Toll Plaza
Before visiting IMT Kharkhoda, Vice Chairman Subhash Chandra conducted a surprise inspection of Bhigan Toll Plaza. He expressed strong dissatisfaction over the lack of proper toilet and drinking water facilities and reprimanded the toll authorities, instructing them to fix the issues immediately or face strict action.
Additionally, he found deficiencies in the oxygen cylinders inside ambulances and illegal encroachments on one side of the toll plaza, which could cause inconvenience and create a negative environment for the public. He warned that encroachments are illegal and must be removed to ensure a smooth and safe experience for citizens.
Comments
No more comments to display.