सोनीपत में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, ट्रैफिक सुधार के लिए पुलिस का अभियान
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत:
शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और आम लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने नगर निगम के सहयोग से विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
यह अभियान विशेष रूप से तिरंगा चौक और ककरोई रोड पर चलाया गया, जहां दुकानों के बाहर रखा सामान, सड़कों पर लगी रेहड़ियां और अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया।
नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी वालों और अवैध पार्किंग करने वालों में हड़कंप मच गया। सभी ने जल्दबाजी में अपने-अपने अतिक्रमण समेटने शुरू कर दिए।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जिले में ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए समय-समय पर ऐसे अभियान चलाए जाते हैं। उन्होंने व्यापारियों, दुकानदारों, वाहन चालकों और रेहड़ीवालों से अपील की कि वे ट्रैफिक सुधार में सहयोग करें।
पुलिस ने यह भी चेतावनी दी कि आगे सड़कों पर अनाधिकृत पार्किंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऑटो चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे केवल निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़ा करें।
Anti-Encroachment Drive Launched in Sonipat to Improve Traffic Flow
Media Report, Sonipat:
To streamline traffic and reduce congestion in the city, the Sonipat Traffic Police, in coordination with the Municipal Corporation, launched a special anti-encroachment drive.
The campaign was primarily focused on areas like Tiranga Chowk and Kakroi Road, where goods displayed outside shops, roadside carts, and illegally parked vehicles were removed.
The joint action by the police and municipal authorities created a stir among shopkeepers, street vendors, and vehicle owners involved in illegal parking. Many hurriedly removed encroachments beyond the permitted limits.
The Deputy Commissioner of Police stated that such special drives are regularly conducted to improve traffic conditions in the district. He appealed to shopkeepers, vendors, and motorists to cooperate in maintaining smooth traffic flow.
Authorities also warned that strict action will be taken against those who park their vehicles improperly on the roads. Auto-rickshaw drivers were instructed to park only in designated areas.
Comments
No more comments to display.