हरियाणा की इको-टूरिज्म को नई पहचान देगी अरावली जंगल सफारी परियोजना
मीडिया रिपोर्ट-
हरियाणा में अरावली की पहाड़ियों में एक भव्य जंगल सफारी परियोजना विकसित की जा रही है, जो राज्य की इको-टूरिज्म को एक नई दिशा देगी। इस परियोजना का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और हरियाणा की पारिस्थितिक पहचान को फिर से परिभाषित करना है।
लगभग 10,000 एकड़ में फैली यह महत्वाकांक्षी परियोजना वन्यजीव संरक्षण, प्राकृतिक जैव विविधता की सुरक्षा और पर्यावरण के अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। सफारी में विभिन्न प्रकार के पशु-पक्षी और वनस्पतियां शामिल होंगी और इसका विकास आधुनिक एवं टिकाऊ तकनीकों के साथ किया जाएगा।
परियोजना की समझ और विजन को विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, और पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने हाल ही में गुजरात के जामनगर में स्थित विश्व प्रसिद्ध संरक्षण केंद्र ‘वनतारा’ का दौरा किया।
इस सफारी के माध्यम से स्थानीय युवाओं को पर्यटन, आतिथ्य, इको-गाइडिंग और अन्य संबंधित सेवाओं में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही यह क्षेत्रीय जलवायु और पारिस्थितिक संतुलन को भी बेहतर बनाएगी।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्वयं इस परियोजना की प्रगति की निगरानी कर रहे हैं और उन्होंने वन एवं पर्यावरण विभाग को निर्देश दिए हैं कि सफारी विकास का हर पहलू पूर्ण रूप से पर्यावरण अनुकूल हो।
Aravalli Jungle Safari to Redefine Eco-Tourism in Haryana
Media Report-
Haryana is set to witness a transformative leap in eco-tourism with the development of a grand jungle safari project in the Aravalli Hills. This initiative aims to boost sustainable tourism while strengthening environmental conservation and redefining the state's eco-identity.
Spread over nearly 10,000 acres, this ambitious project will serve as a significant step toward wildlife preservation, safeguarding natural biodiversity, and encouraging eco-friendly tourism. The safari will host a diverse range of animals, birds, and plant species and will be developed using modern, sustainable technologies.
To gather insights and shape the vision of the project, Chief Minister Nayab Singh Saini, Union Minister Manohar Lal, and Environment & Wildlife Minister Rao Narbir Singh recently visited 'Vantara' in Jamnagar, Gujarat, a globally recognized conservation facility.
The development of this safari is expected to generate ample employment opportunities for local youth in fields such as tourism, hospitality, eco-guiding, and other allied services. It will also help enhance regional climate resilience and ecological balance.
Chief Minister Nayab Singh Saini is personally overseeing the progress of the project and has directed the Forest and Environment Department to ensure that every stage of development remains fully eco-friendly.
Comments
No more comments to display.