दुर्भाग्यपूर्ण बयान के लिए अरविंद केजरीवाल हरियाणा और दिल्ली से मांगे माफी - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों के साथ किया दिल्ली-हरियाणा सीमा पर दहिसरा गांव के समीप चार नंबर पॉइंट पर बने यमुना नदी के घाट का दौरा
यमुना नदी में खड़े होकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खुद पवित्र जल पीया
केंद्र से यमुना की सफाई के नाम पर मिले साढ़े आठ हजार करोड़ रुपए का नहीं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के पास हिसाब - नायब सिंह सैनी
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि के लिए लोगों में भय पैदा करने का जो बयान दिया है, वो दुर्भाग्यपूर्ण है। इस प्रकार के बयान देकर द्वेष मत पैदा कीजिए। अरविंद केजरीवाल को इस बयान के लिए दिल्ली और हरियाणा के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को दिल्ली -हरियाणा बॉर्डर पर दहिसरा गांव के पास यमुना नदी के चार नंबर प्वाइंट का दौरा किया और पूजा-अर्चना कर यमुना के पानी का आचमन किया।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने बयान दिया है कि हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने यमुना में जहर मिलाकर भेजा है। जबकि वॉटर अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा पानी के जो सैंपल लिए गए हैं, उसमें कहीं भी जहरीले पदार्थ नहीं मिले हैं।
अरविंद केजरीवाल कर रहे झूठ की राजनीति
मुख्यमंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल झूठ की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने 10 साल पहले दिल्ली के लोगों से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया। उन्होंने जहरीले पानी का बयान देकर दर्द भरा और भय पैदा करने वाला कार्य किया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की पिछली चार सैंपल की जाँच रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली की सीमा में दाखिल होने से पहले हरियाणा की सीमा पर यमुना का जल मानकों पर पूरी तरह खरा उतरा है। हरियाणा से दिल्ली को साफ पानी जा रहा है। दिल्ली के बाद पलवल और फरीदाबाद में जब हरियाणा को यह पानी मिलता है, वह बहुत अधिक खराब स्थिति में होता है।
*केंद्र से यमुना की सफाई के नाम पर मिले साढ़े आठ हजार करोड़ रुपए का नहीं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के पास हिसाब*
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सरकार ने दिल्ली में पानी की सफाई व सीवरेज इत्यादि के लिए साढ़े 8 हजार करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन यह राशि कहां गईं, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के पास इसका कोई हिसाब नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर साफ पानी यमुना में छोड़ने की दिशा में कोई कार्य ही नहीं किया।
उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में दिल्ली का विकास नहीं हुआ और यही वजह है की जगह-जगह गलियों में पानी का भराव है, सीवरेज सिस्टम ठप पड़े हैं। 10 साल पहले अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी पर खड़े होकर कहा था कि वह इसे पवित्र करेंगे लेकिन इसके लिए उन्होंने कोई काम नहीं किया। दिल्ली के लोग अब चुनाव का इंतजार कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ऐसा दुर्भाग्यपूर्ण बयान देने के लिए अरविंद केजरीवाल को माफी मांगनी चाहिए। केजरीवाल को जब भी मौका लगता है, वह कभी पराली के नाम पर तो कभी पानी के नाम पर हरियाणा पर झूठे आरोप लगाते रहे हैं, जिनमें कोई सच्चाई नहीं होती है।
हरियाणा से दिल्ली में पानी के प्रवेश स्थल दहिसरा गांव के पास यमुना नदी के पॉइंट नंबर चार से 28 जनवरी की अमोनिया नाइट्रोजन रिपोर्ट के अनुसार बीडीएल (डीएल=0.5) ) बीडीएल (डीएल-0.5) तथा 16 जनवरी 2025 में यह मात्रा बीडीएल (डीएल=0.5) रही है। इससे पहले 17 दिसंबर 2024 को बीडीएल (डीएल=0.5) तथा 26 नवंबर 2024 को बीडीएल (डीएल=0.5) कम रहा है।
Arvind Kejriwal Should Apologize to Haryana and Delhi for His Unfortunate Statement – CM Nayab Singh Saini
Haryana CM Nayab Singh Saini Visits Yamuna River Ghat Near Dahisra Village at Delhi-Haryana Border with Officials
Standing in the Yamuna River, CM Nayab Singh Saini Drinks the Holy Water Himself
Delhi’s Former CM Has No Account of ?8,500 Crore Given by the Centre for Yamuna Cleanup – Nayab Singh Saini
Media Report, Sonipat
Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini has condemned former Delhi CM Arvind Kejriwal for making a fear-mongering statement for political gains, calling it unfortunate. He urged Kejriwal to refrain from making divisive remarks and demanded an apology from the people of Delhi and Haryana.
On Wednesday, CM Nayab Singh Saini visited Point No. 4 of the Yamuna River near Dahisra village at the Delhi-Haryana border, where he performed prayers and drank the river water as a symbolic act.
CM Saini criticized Kejriwal’s statement that the Haryana BJP government had poisoned the Yamuna River, stating that samples collected by the Water Authority of India found no toxic substances in the water.
Arvind Kejriwal is Engaging in False Politics
CM Saini accused Arvind Kejriwal of misleading the public, claiming that he failed to fulfill the promises he made 10 years ago and was now using fear-based narratives to divert attention.
He cited pollution control board reports, which confirm that Yamuna’s water meets quality standards before entering Delhi, but deteriorates after passing through the capital. When Haryana receives the water in Palwal and Faridabad, it is already highly polluted.
No Accountability for ?8,500 Crore Allocated for Yamuna Cleanup
CM Saini alleged that PM Narendra Modi’s government had allocated ?8,500 crore for water purification and sewage treatment in Delhi, but the former Delhi CM has failed to account for how the funds were used. He accused Kejriwal of not taking any concrete steps to install treatment plants and ensure clean water reaches the Yamuna.
He further criticized the lack of development in Delhi over the last decade, pointing out frequent waterlogging, a broken sewage system, and unfulfilled promises to clean the Yamuna. He reminded people that Kejriwal had once stood at the Yamuna River and vowed to purify it, but did nothing.
CM Saini concluded that Delhi residents are now waiting for elections and demanded that Arvind Kejriwal apologize for spreading misinformation. He also accused Kejriwal of repeatedly making false allegations against Haryana, whether regarding stubble burning (parali) or water quality, which have no factual basis.
Recent water sample reports from Point No. 4 at the Yamuna’s entry into Delhi (Dahisra village) confirm that ammonia nitrogen levels were Below Detectable Limits (BDL = 0.5) on January 28, 2025, January 16, 2025, December 17, 2024, and November 26, 2024, proving that Haryana has been sending clean water to Delhi.
Comments
No more comments to display.