ऐतिहासिक, अभूतपूर्व और सर्वसमावेशी है बजट 2025 : मोहनलाल बडौली
जनकल्याण और राष्ट्र के समग्र विकास को समर्पित बजट : मोहनलाल बडौली
2047 के विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगा ये बजट : मोहनलाल
जनहितैषी और लोक कल्याणकारी है ये बजट : मोहनलाल बड़ौली
मीडिया रिपोर्ट,1 फरवरी 2025
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने केन्द्रीय बजट 2025-26 को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि ये बजट आत्मनिर्भर भारत व विकसित भारत की दिशा में एक मज़बूत कदम है और ये बजट सभी वर्गों की आकांक्षाओं को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगा। श्री बडौली ने कहा कि इस सर्वसमावेशी बजट में देश के आगामी 25 वर्षों की विकास यात्रा को गति देने के लिए बुनियादी ढाँचे, डिजिटल अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रक्षा, रोज़गार सृजन जैसे सभी क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आदरणीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और ये बजट भारत को वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनाने का ब्लूप्रिंट है।
श्री बडौली ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की आर्थिक नीतियों ने जनभावनाओं के अनुरूप जनहितैषी और लोक कल्याणकारी बजट पेश किया है। बजट को जन कल्याणकारी बताते हुए मोहनलाल बडौली ने कहा कि ये सर्वस्पर्शी, और समावेशी बजट है जिसमें गरीब, मध्यम वर्ग युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के समग्र विकास को रेखांकित किया गया है।
श्री मोहनलाल ने इस बजट में 12 लाख रूपए तक की वार्षिक आय को इनकम टैक्स फ्री करने के निर्णय को क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा कि इस फैसले से मध्यम वर्ग की आशाओं और आकांक्षाओं को नई उड़ान मिलेगी। भाजपा अध्यक्ष ने इस बजट को 140 करोड़ देशवासियों के कल्याण और भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है.
Budget 2025: Historic, Unprecedented, and Inclusive – Mohanlal Badoli
A Budget Dedicated to Public Welfare and National Development – Mohanlal Badoli
A Step Towards Realizing the Vision of a Developed India by 2047 – Mohanlal Badoli
A People-Centric and Welfare-Oriented Budget – Mohanlal Badoli
Media Report, February 1, 2025
BJP State President Mohanlal Badoli hailed the Union Budget 2025-26 as historic, stating that it is a strong step toward a self-reliant and developed India. He emphasized that this milestone budget is designed to fulfill the aspirations of all sections of society.
Mr. Badoli highlighted that this inclusive budget focuses on accelerating India's growth for the next 25 years, with key attention on infrastructure, the digital economy, education, healthcare, agriculture, defense, and job creation.
He further stated that under the visionary leadership of Prime Minister Narendra Modi, India is continuously progressing on the path of development, and this budget serves as a blueprint for making India a global economic superpower.
Praising PM Narendra Modi's foresight and Finance Minister Nirmala Sitharaman’s economic policies, Mr. Badoli described the budget as pro-people and welfare-oriented, reflecting the aspirations of the citizens.
Calling it inclusive and all-encompassing, he noted that the budget prioritizes the holistic development of the poor, middle class, youth, farmers, and women empowerment.
Describing the decision to make annual incomes up to ?12 lakh tax-free as a revolutionary move, Mr. Badoli stated that this will provide new opportunities and relief to the middle class.
The BJP President concluded by calling this budget a historic step towards the welfare of 140 crore Indians and the realization of a self-reliant India.
Comments
No more comments to display.