अब इस गाँव में हो रहे अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
डीटीपी ने की लोगों से अपील अवैध कॉलोनियों में न खरीदें कोई भी प्लॉट
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।
जिला नगर योजनाकार अधिकारी (डीटीपी) अजमेर सिंह ने बताया कि जिले में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माण को प्रारंभिक चरण में ही ध्वस्त करने के लिए उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा सख्त अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में मंगलवार को गांव पट्टी मुसलमान की राजस्व संपदा पर लगभग 08 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में बनाए गए कच्चे रास्तों, 10 डीपीसी (डैम्प प्रूफ कोर्स), 08 बाउंड्री वॉल और एक अन्य अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।
डीटीपी अजमेर ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे भू-माफियाओं के बहकावे में आकर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। ऐसी कॉलोनियों में सरकार की ओर से कोई भी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जाती, जिससे लोगों की मेहनत की कमाई व्यर्थ हो जाती है। उन्होंने कहा कि प्लॉट खरीदने से पहले यह अवश्य जांच लें कि कॉलोनी के निर्माण के लिए संबंधित विभाग से अनुमति प्राप्त की गई है या नहीं।
डीटीपी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी अवैध कॉलोनी के निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी। विभाग द्वारा जिले के सभी क्षेत्रों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और यदि कोई व्यक्ति अवैध कॉलोनी विकसित करता है, तो उसके विरुद्ध शहरी क्षेत्र एवं नियंत्रित क्षेत्र अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने जानकारी दी कि इस संबंध में कोई भी व्यक्ति अधिक जानकारी या शिकायत हेतु सेक्टर-15 स्थित एचएसवीपी कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर स्थित जिला नगर योजनाकार कार्यालय में संपर्क कर सकता है।
Bulldozer Action on Illegal Constructions in the Village
DTP Appeals to Citizens: Do Not Buy Plots in Unauthorized Colonies
Media Report, Sonipat:
District Town Planner (DTP) Ajmer Singh stated that, following the directions of Deputy Commissioner Dr. Manoj Kumar, a strict campaign is being carried out by the administration to demolish illegal colonies and constructions at their early stages in the district.
As part of this effort, on Tuesday, unauthorized development spread over approximately 8 acres of land in village Patti Musalman was targeted. The administration demolished temporary roads, 10 damp-proof courses (DPCs), 8 boundary walls, and another unauthorized construction.
DTP Ajmer urged the public not to fall into the trap of land mafias and avoid buying plots in illegal colonies. He emphasized that such colonies are not provided with any basic facilities by the government, resulting in people losing their hard-earned money. He advised that before purchasing any plot, one must verify whether the colony has obtained proper approval from the concerned department.
The DTP also made it clear that no illegal colony will be permitted in the district. The department is keeping a strict watch on all areas of the district, and if anyone is found developing unauthorized colonies, strict action will be taken against them under the Urban Area and Controlled Area Act.
He informed that anyone seeking more information or wishing to file a complaint may contact the District Town Planner's office located on the first floor of the HSVP Complex, Sector-15.
Comments
No more comments to display.