703 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे कैडेट्स
भारत के वीर-एक शौर्य गाथा थीम पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा निकाली जा रही साईकिल यात्रा 18 जनवरी को पहुचेंगी डीसीआरयूएसटी मुरथल
-19 जनवरी को साईकिल यात्रा सोनीपत से बवाना के लिए होगी रवाना
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
12 हरियाणा बटालियन एनसीसी सोनीपत के कमान अधिकारी कर्नल अनूप रावत ने बताया कि भारत के वीर-एक शौर्य गाथा थीम पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा एक साइकिल अभियान आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान 8 पंजाब बटालियन एनसीसी फगवाड़ा के कैडेट्स द्वारा 7 जनवरी को पंजाब के हुसैनीवाला से शुरू हुआ और 20 जनवरी को नई दिल्ली स्थित डीजी एनसीसी ग्राउंड पहुंचेगा। इस अभियान में अधिकारियों और कैडेट्स सहित 24 सदस्य शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि 20 से 28 जनवरी तक कैडेट्स डीजी एनसीसी कैंप में रहेंगे। 28 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अभियान में शामिल कैडेट्स को सम्मानित करेंगे। एनसीसी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में साहसिक गतिविधियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, जो कैडेट्स में जिज्ञासा, धैर्य, अनुशासन, नेतृत्व कौशल, और चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती हैं। इस साइकिल अभियान का उद्देश्य कैडेट्स में साहस, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, टीम भावना और राष्ट्र के प्रति सम्मान विकसित करना है।
साथ ही, यह बहादुरों और देश के नायकों के बलिदान और संघर्ष के प्रति आदर का भाव बढ़ाने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
कर्नल अनूप रावत ने बताया कि 18 जनवरी को साइकिल यात्रा का स्वागत दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल(डीसीआरयूएसटी) में किया जाएगा। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसपी सिंह, कर्नल अनूप रावत कमान अधिकारी, मेजर संजय श्योराण, लेफ्टिनेंट डॉक्टर प्रदीप कुमार, सूबेदार मेजर सुरेश कुमार और सूबेदार रणवीर सिंह मौजूद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि 19 जनवारी को प्रात: 09 बजे एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर विकास राय शांडिल्य द्वारा इस साईकिल यात्रा को सोनीपत से फ्लैग-ऑफ किया जाएगा। यह यात्रा बवाना, नजफगढ़ होते हुए गुरुग्राम पहुंचेगी। इसके पश्चात 20 जनवरी को गुरुग्राम से यात्रा नई दिल्ली के डीजी एनसीसी परेड ग्राउंड पहुंचेगी। इस साइकिल अभियान के दौरान कैडेट्स लगभग 703 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।
Cadets to Cover a Distance of 703 Kilometers
NCC Cadets’ Cycle Expedition on the Theme ‘Bharat Ke Veer – Ek Shaurya Gatha’ to Reach DCRUST Murthal on January 18
• Cycle expedition to depart from Sonipat for Bawana on January 19
Media Report, Sonipat:
Colonel Anoop Rawat, Commanding Officer of the 12 Haryana Battalion NCC, Sonipat, announced that a cycle expedition is being organized by NCC cadets under the theme ‘Bharat Ke Veer – Ek Shaurya Gatha.’ This expedition began on January 7 from Hussainiwala in Punjab, led by cadets of the 8 Punjab Battalion NCC Phagwara, and will culminate on January 20 at the DG NCC Ground in New Delhi. The expedition includes 24 participants, comprising officers and cadets.
Colonel Rawat shared that the cadets will stay at the DG NCC camp from January 20 to January 28. On January 28, Prime Minister Narendra Modi will honor the cadets participating in this expedition. He emphasized that adventure activities play a crucial role in NCC training, fostering curiosity, patience, discipline, leadership skills, and character development among cadets.
The purpose of this cycle expedition is to instill courage, leadership abilities, confidence, team spirit, and respect for the nation in the cadets. It is also aimed at increasing awareness and admiration for the sacrifices and struggles of the nation’s heroes.
Colonel Rawat mentioned that on January 18, the cycle expedition will be welcomed at Deenbandhu Chhotu Ram University of Science and Technology (DCRUST), Murthal. The event will be attended by the university’s Vice Chancellor, Professor S.P. Singh, Colonel Anoop Rawat, Major Sanjay Sheoran, Lieutenant Dr. Pradeep Kumar, Subedar Major Suresh Kumar, and Subedar Ranveer Singh.
On January 19, at 9:00 AM, the cycle expedition will be flagged off from Sonipat by NCC Group Commander Brigadier Vikas Rai Shandilya. The expedition will proceed through Bawana and Najafgarh to reach Gurugram. Subsequently, on January 20, the expedition will travel from Gurugram to the DG NCC Parade Ground in New Delhi. During this journey, the cadets will cover a total distance of approximately 703 kilometers.
Comments
No more comments to display.