लूट की झूठी कहानी गढ़ने वाला कैशियर ही निकला मास्टरमाइंड – भारी कर्ज ने बना दिया ‘लुटेरा’
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत-
सोनीपत में 28 अप्रैल को पेट्रोल पंप से 8 लाख रुपये की कथित लूट की गुत्थी अब सुलझ गई है। स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने इस मामले में एक अहम खुलासा करते हुए पेट्रोल पंप के ही कर्मचारी विनोद को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान विनोद ने चौंकाने वाला सच बताया कि भारी कर्ज से परेशान होकर उसने खुद ही लूट की झूठी कहानी बनाई थी।
दरअसल, विनोद ने पुलिस को बताया था कि जब वह पेट्रोल पंप से 8 लाख रुपए लेकर बैंक जा रहा था, तब दो बदमाशों ने सेंट्रो कार से उसकी बाइक को रोका, उस पर हथियार से हमला किया और पैसे लूटकर फरार हो गए।
लेकिन जब पुलिस ने विनोद से सख्ती से पूछताछ की, तो सारा सच सामने आ गया। विनोद ने स्वीकार किया कि उसने कर्ज की वजह से खुद ही यह साजिश रची थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और अब तक उससे 3 लाख 50 हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं।
एसीपी राजपाल ने बताया कि मामले की जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि विनोद ने खुद को लूट का शिकार बताकर पुलिस को गुमराह किया। अब उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि बाकी रकम और साजिश के अन्य पहलुओं का पता लगाया जा सके।
Cashier Turns Out to Be the Mastermind Behind Fake Robbery, Debt Was the Motive
Media Report, Sonipat-
The case of the alleged ?8 lakh robbery from a petrol pump cashier on April 28 in Sonipat has taken a surprising turn. The Special Anti-Gangster Unit has arrested the main accused—none other than the cashier himself, Vinod, who worked at the petrol pump.
During interrogation, Vinod confessed that due to mounting debt, he orchestrated a fake robbery to escape financial pressure.
Initially, Vinod had reported to the police that he was on his way to the bank with ?8 lakh in cash from the petrol pump when two assailants in a Santro car blocked his bike, attacked him with sharp weapons, and fled with the money.
However, police found inconsistencies in his statements and conducted a deeper inquiry. Eventually, Vinod admitted that he had staged the entire robbery himself. He has been arrested, and ?3.5 lakh has been recovered so far.
ACP Rajpal confirmed that Vinod fabricated the robbery due to personal financial stress. He will be produced in court for police remand to uncover more details and recover the remaining amount.
Comments
No more comments to display.