हरियाणा बोर्ड परीक्षा में नकल का खेल, दीवारों पर चढ़कर फेंकी गई पर्चियां
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं में नकल रोकने के प्रशासनिक दावे कमजोर पड़ते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को गणित की परीक्षा के दौरान कई परीक्षा केंद्रों पर बाहरी तत्व सक्रिय दिखे। खासकर ग्रामीण इलाकों में युवाओं ने दीवारों पर चढ़कर खिड़कियों से नकल की पर्चियां फेंकी।
हालांकि प्रशासन ने सख्ती बरतने और सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए थे, फिर भी नकल माफिया बेखौफ नजर आया। परीक्षा केंद्रों के बाहर तैनात पुलिसकर्मी उन्हें खदेड़ने में जुटे रहे, लेकिन वे बार-बार नई जगह से नकल कराने की कोशिश करते रहे।
टीचर्स भी शामिल, वीडियो हुआ वायरल
सोनीपत के एक गांव के स्कूल में खुद शिक्षक भी नकल कराने में लिप्त पाए गए। एक वायरल वीडियो में टीचर्स को कमरे में बैठकर नकल की पर्चियां तैयार करते हुए देखा गया, जो बाद में परीक्षार्थियों तक पहुंचाई गईं।
पुलिस और प्रशासन की सख्ती बेअसर
शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-144 लागू की थी, लेकिन फिर भी कई परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ जुटी रही। परीक्षा के दौरान कुछ युवा किताबों और कागजों पर उत्तर लिखकर खिड़कियों से अंदर फेंकने की कोशिश करते रहे।
76 परीक्षा केंद्रों पर हुई गणित की परीक्षा
जिले में कुल 76 परीक्षा केंद्रों पर 15,589 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें नियमित छात्रों के साथ ओपन स्कूल के परीक्षार्थी भी शामिल थे। परीक्षा केंद्रों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाए, लेकिन ग्रामीण इलाकों में इसका असर कम ही दिखा।
अब ग्राम पंचायतों की मदद लेगा प्रशासन
जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने कहा कि पुलिस के साथ-साथ ग्राम पंचायतों का भी सहयोग लिया जाएगा। पंचायतों के माध्यम से ग्रामीणों को नकल रोकने के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
बोर्ड प्रशासन ने दी सफाई
बोर्ड अधीक्षक कृष्ण रोहिल्ला ने दावा किया कि परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई और उड़नदस्ता टीमों को किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकल का मामला सामने नहीं आया। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है और परीक्षाएं निष्पक्ष तरीके से कराई जा रही हैं।
Cheating Rampant in Haryana Board Exams, Students Caught Throwing Notes from Walls
Media Report,Sonipat:
The administrative claims to curb cheating in the Haryana Board Class 10 exams seem to be failing. During the Mathematics exam on Friday, several outsiders were seen actively helping students at various exam centers, especially in rural areas, where youths climbed walls to throw chits through windows.
Despite strict measures by the administration, the cheating mafia remained fearless. Policemen deployed outside exam centers tried to chase them away, but they kept returning from different spots to assist students in cheating.
Teachers Involved, Video Goes Viral
A shocking viral video from a village school in Sonipat showed teachers preparing chits in a separate room and later distributing them to students during the exam.
Police and Administration’s Efforts Prove Ineffective
The Education Department and Police Administration had enforced Section 144 around exam centers to prevent malpractice, but large crowds still gathered outside multiple centers. Some students and their supporters were seen writing answers on paper and throwing them inside through windows, despite police intervention.
Math Exam Conducted at 76 Centers
The Mathematics exam was conducted at 76 centers across the district, with 15,589 students appearing, including regular and open school candidates. Authorities tried to control the crowd outside exam centers, but the situation remained unmanageable in several rural areas.
Administration to Seek Help from Village Panchayats
District Education Officer Naveen Gulia stated that village panchayats will be involved along with the police to raise awareness among locals and prevent cheating in future exams.
Board Officials Deny Malpractice Allegations
Board Superintendent Krishna Rohilla claimed that the exams were conducted smoothly, and no cases of cheating were reported by flying squads. He assured that the administration is monitoring all activities to ensure fair examinations.
Comments
No more comments to display.