कांग्रेस के बयान आतंकवादियों के हौंसले बढ़ाने वाले : पंडित मोहन लाल बड़ौली
कांग्रेस द्वारा एक्स अकाउंट पर शेयर की गई फोटो ‘‘सर तन से जुदा’’ वाली घृणित मानसिका का प्रतिबिंब : बड़ौली
पीएम मोदी आतंकवाद को नेस्तानाबूद करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं : बड़ौली
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री ने पंचकूला में की 17 जिलों के भाजपा जिला अध्यक्षों के साथ बैठक
जल्द होगी हरियाणा में भाजपा जिला कार्यकारिणी की घोषणा : बड़ौली
मीडिया रिपोर्ट, पंचकूला, 29 अप्रैल।
कांग्रेस के एक्स अकाउंट पर एक फोटो शेयर को लेकर भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस के बयान आतंकवादियों के हौंसले बढ़ाने वाले हैं। आतंकियों और कांग्रेस की मिली-जुली सोच बन गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा शेयर की गई फोटो ‘‘सर तन से जुदा’’ वाली घृणित मानसिका का प्रतिबिंब है। श्री बड़ौली मंगलवार को पंचकूला स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय पंचकमल में जिला अध्यक्षों की मीटिंग लेने पहुंचे थे। यहां श्री बड़ौली ने मीडिया के सवालों का जवाब भी दिया और प्रदेश में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में जानकारी भी दी।
मीटिंग के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदा ही विभाजनकारी और तुष्टिकरण की राजनीति करती आई है। पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हुए हमले पर उन्होंने कहा कि आतंकियों ने धर्म को टारगेट किया है। आतंकियों की भारत में हिंसा भड़काने की जो मंशा थी वह कभी पूरी होने वाली नहीं है। देश की 140 करोड़ जनता का आशीर्वाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। पीएम मोदी आतंकवाद को नेस्तानाबूद करने के लिए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ जो कड़े निर्णय लिए हैं जनता ने उनका स्वागत किया है।
श्री बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस ने देश में लंबे समय तक शासन किया और उनके समय में आतंकवादी घटनाएं भी हुई। भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए सदा सरकार का साथ दिया। कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए श्री बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस के लोग भले ही सर्वदलीय बैठक में आए, लेकिन बाहर निकलते ही उलटी सीधी बयानबाजी करते हैं। श्री बड़ौली ने कहा कि मोदी सरकार आतंकियों को तो सजा देगी ही साथ ही आतंक का पालन पोषण करने वालों को भी कड़ा सबक सिखाएगी।
जिला अध्यक्षों के साथ हुई बैठक के बारे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज 17 जिलों के जिला अध्यक्षों के साथ बैठक हुई है। 10 जिलों के जिला अध्यक्षों के साथ सोमवार को गुरुग्राम में बैठक हुई थी। उन्होंने कहा कि सभी जिला अध्यक्षों से जिलेवार मंडल कार्यसमिति और पदाधिकारियों की नियुक्ति के बारे में चर्चा हुई। पिछले दिनों हुए संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी जिला अध्यक्षों को शीघ्र अपने-अपने जिलों की टीम बनाने के दिशा निर्देश दिए हैं। श्री बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में हमारे सभी मंडलों के पदाधिकारियों की नियुक्तियां हो चुकी हैं और अब जल्द ही जिला के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी जाएगी। मोर्चों और प्रकोष्ठों की टीम की घोषणा भी शीघ्र कर दी जाएगी। आज की बैठक में संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा जी और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया भी मौजूद रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी और नायब सरकार जनहित में निर्णय लेकर हर वर्ग का विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं की मेहनत के परिणाम से हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा काम करने में विश्वास करती है और जनता भी ठोस कामों ही आशीर्वाद देती है। उन्होंने नायब सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में युवा, किसान, महिलाएं गरीब वर्ग के हित में ठोस काम हो रहा है। भाजपा जो कहती है वह संकल्प के साथ पूरा करती है।
जिला अध्यक्षों के साथ हुई बैठक में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने सभी जिला अध्यक्षों से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सरकार कल्याणकारी नीतियां बनाकर वंचितों और गरीबों के उत्थान के लिए काम कर रही है। भाजपा की नीतियों और कराए गए विकास कार्यों की बदौलत ही हम लगातार चुनाव जीत रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि हमें अपने-अपने बूथों को और अधिक मजबूत करना है। सभी कार्यकर्ता बूथों पर जाकर जरूरतमंद लोगों की मदद करें और सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोगी बनें।
Congress’s Statements Encourage Terrorists: Pandit Mohan Lal Badoli
Congress’s Post on X Reflects a Dangerous “Sar Tan Se Juda” Mentality: Badoli
PM Modi Moving Ahead with a Resolve to Eliminate Terrorism: Badoli
BJP State President and Organization Secretary Hold Meeting in Panchkula with District Presidents from 17 Districts
District-Level Executive Committees to Be Announced Soon in Haryana: Badoli
Media Report, Panchkula, April 29:
The Bharatiya Janata Party (BJP) has strongly criticized the Congress for sharing a controversial photo on its X account. BJP State President Pandit Mohan Lal Badoli stated that Congress’s statements are boosting the morale of terrorists and that there seems to be a shared mindset between terrorists and the Congress. He said that the image shared by Congress, which contained the phrase “Sar Tan Se Juda,” reflects a hateful and extremist mentality.
Badoli was addressing the media on Tuesday at the BJP state office “Panchkamal” in Panchkula, where he chaired a meeting with district presidents. He provided updates on organizational activities in the state and responded to media questions.
After the meeting, Badoli launched a sharp attack on Congress, saying the party has always engaged in divisive and appeasement politics. Referring to the recent attack on innocent people in Pahalgam, he said terrorists deliberately targeted a particular religion. However, their goal of spreading violence in India will never succeed. The 140 crore citizens of India stand with Prime Minister Narendra Modi, who is advancing with a strong resolve to eliminate terrorism.
He emphasized that PM Modi’s tough decisions against Pakistan have been widely welcomed by the public. Badoli added that although Congress ruled the country for many years, their tenure saw frequent terrorist attacks. Even while in opposition, the BJP always stood with the government on matters of national interest.
Criticizing Congress leaders further, Badoli remarked that while they attend all-party meetings, they make irresponsible statements as soon as they step out. He said the Modi government will not only punish terrorists but also teach a strict lesson to those who support and nurture terrorism.
Regarding the district presidents' meeting, Badoli shared that leaders from 17 districts participated today, while meetings with 10 other district presidents were held in Gurugram on Monday. Discussions were held regarding the appointment of Mandal-level committees and office bearers. The recent organizational events were reviewed, and future plans were charted out.
He informed that all Mandal-level appointments across Haryana have been completed, and district-level executive appointments will be announced soon, along with the formation of Morchas (wings) and Cells.
The meeting was also attended by BJP State Organization Secretary Phanindra Nath Sharma and State General Secretary Surendra Poonia.
Badoli asserted that the Modi and Nayab government is taking decisions in the public interest and ensuring development for every section of society. He said BJP is a party of dedicated workers, and due to their tireless efforts, the party has formed the government in Haryana for the third time. Praising the Nayab government, he stated that under the leadership of Chief Minister Nayab Singh Saini, significant work is being done in the interest of youth, farmers, women, and the underprivileged.
He reiterated that BJP always fulfills its promises with commitment.
During the meeting, Organization Secretary Phanindra Nath Sharma engaged in detailed discussions with district presidents on organizational matters. He emphasized that the Modi and Nayab government is working to uplift the poor and underprivileged through welfare policies. He credited BJP’s continuous electoral victories to its developmental work and policies. Sharma urged all workers to strengthen their respective booths, assist the needy, and ensure beneficiaries receive the benefits of government schemes.
Comments
No more comments to display.