बकाया वेतन न मिलने पर संविदा सफाई कर्मचारी आज से हड़ताल पर
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत-
नगर निगम में कार्यरत संविदा सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को तीन महीने से लंबित वेतन की मांग को लेकर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने निगमायुक्त कार्यालय के बाहर धरना देकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मेयर राजीव जैन ने प्रदर्शनकारियों से मिलकर जल्द ही वेतन दिलवाने का आश्वासन दिया, लेकिन निगमायुक्त की ओर से कोई ठोस जवाब नहीं मिला। इस पर नाराज़ कर्मचारियों ने मंगलवार से हड़ताल शुरू करने और सफाई कार्य पूरी तरह बंद करने की घोषणा कर दी।
ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच, मूल निवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ, और सहयोग बलि सेना यूनियन के बैनर तले सफाईकर्मी एकत्र हुए। इससे पहले 25 अप्रैल को भी कर्मचारियों ने सेक्टर-15 स्थित एजेंसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था।
यूनियन के प्रधान मुकेश टांक ने कहा कि निगम प्रशासन और ठेकेदार जानबूझकर वेतन जारी नहीं कर रहे हैं। हर बार झूठे आश्वासन देकर समय टालते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वेतन तुरंत खातों में नहीं डाला गया, तो मंगलवार से सफाई कार्य पूरी तरह बंद रहेगा, जिससे शहर में कूड़े के ढेर लग सकते हैं और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस स्थिति की जिम्मेदारी पूरी तरह नगर निगम की होगी।
प्रदर्शन में अनिल, मुकेश कर्मा, रविंद्र, युधिष्ठिर, विजय तोमर, माया, ऊषा, अंजू, मंजू, प्रमिला, विजय, अमित बोहत, प्रवीण, सुनील, राहुल, राकेश और अन्य सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
Contract Sanitation Workers Go on Strike Over Pending Salaries
Media Report, Sonipat-
On Monday, contractual sanitation workers staged a protest outside the Municipal Corporation office, demanding their pending salaries of the past three months. They sat on a dharna outside the Commissioner’s office and raised slogans. Mayor Rajiv Jain met with the protesting workers and assured them of an early resolution. However, with no assurance from the Municipal Commissioner’s side, the workers announced they would go on strike starting Tuesday, halting all sanitation services.
The protest was organized under the banners of Thekha Safai Karmchari Ekta Manch, Mool Nivasi Karmchari Kalyan Mahasangh, and Sahyog Bali Sena Union. Earlier, on April 25, the workers had protested outside the agency office in Sector-15.
Union leader Mukesh Tank alleged that both the municipal administration and the contractor are deliberately withholding salaries and misleading them with repeated false promises. He warned that if salaries are not credited immediately, sanitation work across the municipal area would be completely shut down from Tuesday. This could lead to piles of garbage across the city and public inconvenience, for which the administration would be solely responsible.
Prominent workers present at the protest included Anil, Mukesh Karma, Ravindra, Yudhishthir, Vijay Tomar, Maya, Usha, Anju, Manju, Pramila, Vijay, Amit Bohat, Praveen, Sunil, Rahul, Rakesh, and others.
Comments
No more comments to display.