दल्लेवाल को आई उल्टियाँ, हालत नाजुक
मीडिया रिपोर्ट, खनौरी बॉर्डर।।
जगजीत सिंह डल्लेवाल जी का आमरण अनशन 53वें दिन दातासिंहवाला-खनौरी किसान मोर्चे पर जारी रहा, डॉक्टरों ने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि कल रात को 12.25 बजे जगजीत सिंह डल्लेवाल को 3-4 बार उल्टियां आयी और कल रात से सिर्फ 150-200 मिलीलीटर पानी जगजीत सिंह डल्लेवाल जी ने पिया है।
किसान नेताओं ने यह भी कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल जी का मेडिकल चेकअप करने वाले डॉक्टरों को उनकी हालत के बारे में मीडिया के माध्यम से देश को बताना चाहिए लेकिन सरकारी डॉक्टर उसे नहीं बता रहे हैं। आज हरियाणा से 10 किसान 111 किसानों के साथ आमरण अनशन पर बैठ गए हैं जिनके नाम दशरथ मलिक (हिसार), वीरेंद्र खोखर (सोनीपत), हँसबीर खरब (सोनीपत), रणबीर भुकर (पानीपत), रामपाल उझाना (जींद), बेदी दहिया (सोनीपत), सुरेश जुल्हेड़ा (जींद), जगबीर बेरवाल (हिसार), बलजीत सिंहमार (जींद), रोहताश राठी (पानीपत) हैं।
किसान नेताओं ने बताया कि आज देश के किसान जगजीत सिंह डल्लेवाल जी के दिखाए रास्ते पर चलते हुए अपनी कुर्बानी देने को तैयार हैं। देश के किसान इस बात को समझ रहे हैं कि जगजीत सिंह डल्लेवाल जी उनकी जमीनों, खेती और अगली पीढ़ी को बचाने के लिए 53 दिनों से आमरण अनशन कर रहे हैं और हम सब उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
Dallewal Experiences Vomiting, Condition Critical
Media Report, Khanauri Border:
Jagjit Singh Dallewal’s indefinite hunger strike entered its 53rd day at the Daatasinghwala-Khanauri Farmer Morcha. According to a medical bulletin released by doctors, Dallewal experienced vomiting three to four times around 12:25 a.m. last night. Since then, he has consumed only 150-200 milliliters of water. Farmer leaders have expressed concern over the lack of transparency, claiming that government doctors are withholding information about Dallewal’s health from the public.
Today, 10 farmers from Haryana joined the hunger strike alongside 111 farmers. Their names are:
• Dashrath Malik (Hisar)
• Virender Khokhar (Sonipat)
• Hansbir Kharab (Sonipat)
• Ranbir Bhukar (Panipat)
• Rampal Ujhana (Jind)
• Bedi Dahiya (Sonipat)
• Suresh Julheda (Jind)
• Jagbir Berwal (Hisar)
• Baljeet Singhmar (Jind)
• Rohtash Rathi (Panipat)
Farmer leaders emphasized that farmers across the country are ready to make sacrifices, inspired by Jagjit Singh Dallewal’s path. They believe Dallewal has been fighting for the protection of their lands, agriculture, and future generations for the past 53 days. Farmers vowed to stand united, shoulder-to-shoulder, in support of Dallewal’s cause.
Comments
No more comments to display.