डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सोनीपत की छात्रा गरिमा ने प्राप्त किया राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान पुरस्कार
मीडिया रिपोर्ट,सोनीपत।।
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सोनीपत में हिंदी ओलंपियाड का आयोजन हिंदी विकास संस्थान के द्वारा कराया गया । इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में भाषाई कौशल का विकास करना था। हिंदी ओलंपियाड परीक्षा में कक्षा दूसरी से 12वीं तक के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हिंदी की अध्यापिकाओं के मार्गदर्शन में छात्रों ने हिंदी ओलंपियाड परीक्षा में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र भी प्राप्त किए।
कक्षा सातवीं की छात्रा गरिमा ने श्रीमती सरिता खत्री के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान पुरस्कार के साथ-साथ नकद राशि भी प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या श्रीमती सविता धनखड ने सभी पदक विजेता छात्रों को बधाई थी और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर होना चाहिए जिससे छात्रों में भाषाई कौशल का विकास हो सके और छात्र अपनी मातृभाषा के साथ आगे बढ़ सकें।
DAV Police Public School Sonipat Student Garima Wins National Talent Honor Award
Media Report, Sonipat–
The Hindi Olympiad was organized at DAV Police Public School, Sonipat, by the Hindi Vikas Sansthan with the primary aim of enhancing students' linguistic skills.
Students from Grade 2 to Grade 12 actively participated in the Hindi Olympiad, showcasing their talent. Under the guidance of Hindi teachers, students earned gold, silver, and bronze medals, along with certificates of appreciation.
Garima, a Grade 7 student, mentored by Mrs. Sarita Khatri, won the prestigious "National Talent Honor Award" along with a cash prize, bringing pride to the school.
On this occasion, Principal Mrs. Savita Dhankhar congratulated all the medal-winning students and emphasized the importance of organizing such competitions regularly. She stated that these events help develop linguistic skills among students and encourage them to advance in their mother tongue, Hindi.
Comments
No more comments to display.