जनता की समस्याओं का निराकरण करने व क्षेत्र के विकास को लेकर समर्पित: विधायक कादियान
मीडिया रिपोर्ट, गन्नौर।।
हलका विधायक देवेंद्र कादियान ने सोमवार को अपने निजी कार्यालय पर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ में संबंधित विभागों को समस्याओं के बारे में शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जल संबंधित समस्याएं, रास्ते, बिजली, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य समस्याओं को लोगों ने विधायक के सामने रखा। इस दौरान बेगा के लोगों ने गांव में बैलों की तादाद ज्यादा होने से उन्हें आ रही परेशानी को लेकर लिखित शिकायत दी है। विधायक ने सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 4ः30 बजे तक लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान अधिकतर समस्याओं का निपटारा मौके पर ही कर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ विकास कार्य किए जाएंगे। जो भी समस्याएं लोगों की आ रही है, उन पर तुरंत प्रभाव से काम किया जाएगा। कादियान ने कहा कि वे जनता की समस्याओं का निराकरण करने व क्षेत्र के विकास को लेकर समर्पित है। लोगों की समस्याएं और सर्व समाज की सेवा ही उनकी राजनीति का मकसद है। विधायक ने कहा कि विकास के मामले में गन्नौर सबसे अग्रणी हलका बनेगा। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ धरातल पर विकास कार्य करवाने के लिए कई योजनाओं की प्लानिंग की जा रही है। आगामी दिनों में इस क्षेत्र में धरातल पर विकास दिखाई देगा। इस अवसर पर नेत्रपाल रापरिया, जगबीर, मेहर सिंह, प्रदीप, भाना, बबलू पांची, संदीप पहल आदि मौजूद रहे।
Dedicated to Resolving Public Issues and Regional Development: MLA Kadian
Media Report, Ganaur:
On Monday, local MLA Devender Kadian listened to the grievances of people at his private office. He also directed the concerned departments to take prompt action regarding the issues raised.
During the session, people brought up various problems, including water-related issues, roads, electricity, and concerns under the Pradhan Mantri Awas Yojana. Residents of Bega village submitted a written complaint about the difficulties caused by the increasing number of bulls in the village.
MLA Kadian listened to the public from 11:00 AM until 4:30 PM, and most of the issues were resolved on the spot. He assured that developmental work in the region will be carried out with impartiality and transparency. “All emerging problems of the people will be addressed promptly,” he said.
Kadian emphasized that he is fully dedicated to resolving public problems and the development of the area. "Serving the people and the welfare of every section of society is the core aim of my politics," he stated.
He added that Ganaur will become a leading constituency in terms of development. The state government is planning several schemes to enhance basic amenities and ensure tangible development on the ground. In the coming days, people will witness visible progress in the area.
Present on the occasion were Netrapal Rapariya, Jagbir, Mehr Singh, Pradeep, Bhana, Bablu Panchi, Sandeep Pehal, and others.
Comments
No more comments to display.