दिल्ली की जनता आप पार्टी द्वारा किए गए भ्रष्टाचार से हैं परेशान-प्रो.रामबिलास शर्मा
हरियाणा भवन दिल्ली में हुई एक आवश्यक बैठक
मीडिया रिपोर्ट, महेंद्रगढ़।।
हरियाणा भवन दिल्ली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में दिल्ली चुनाव को लेकर एक आवश्यक बैठक हुई। इस बैठक में हरियाणा के अनेक मंत्री व पूर्व मंत्री, विधायक एवं पूर्व विधायक मौजूद रहे।
बैठक के बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो0 रामबिलास शर्मा ने बताया कि दिल्ली में प्रस्तावित पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं पार्टी ने उनकी भी ड्यूटी लगाई हैं। वे उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पवन शर्मा, आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र से अनिल गौड, बदरपुर विधानसभा क्षेत्र से नारायण दत्त, नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से प्रवेश वर्मा एवं सुरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से ज्ञान समीर के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।
साथ हीं हरियाणा के अनेक मंत्री एवं पूर्व मंत्री भी अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। प्रो. शर्मा ने दावा किया है कि दिल्ली की जनता आप पार्टी की सरकार द्वारा अपने शासनकाल में किए गए भ्रष्टाचार से परेशान है तथा आने वाली आठ फरवरी को भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करके हरियाणा की तरह ही दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बनाने के लिए लालियत हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली-हरियाणा से सटा राजधानी क्षेत्र हैं, जिसमें हरियाणा प्रदेश की अनेक रिश्तेदारियां, कर्मचारी एवं व्यापारी वर्ग के लोग रहते हैं। वे भली-भांति समझते हैं कि केंद्र में भाजपा सरकार है और दिल्ली में भी भाजपा सरकार बनने से हर क्षेत्र में विकास उन्नति और खुशहाली आएगी।
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपने शासन काल में केवल झूठ बोलने का काम किया। दिल्ली को पेरिस बनाने का चुनाव से पहले वायदा किया था आज दिल्ली को कूड़े के ढेर में बदलने का काम आप पार्टी ने किया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की जनता के लिए अनेक योजनाएं जनता को देना चाहा लेकिन आप सरकार ने केंद्र सरकार की एक भी योजना को दिल्ली में लागू नहीं किया।
Delhi Residents Troubled by Corruption Under AAP: Prof. Ram Bilas Sharma
Essential Meeting Held at Haryana Bhawan in Delhi
Media Report, Mahendragarh
An important meeting regarding the Delhi elections was held at Haryana Bhawan in Delhi under the chairmanship of Chief Minister Nayab Singh Saini. The meeting was attended by several ministers, former ministers, MLAs, and ex-MLAs from Haryana.
Providing details about the meeting, senior Haryana BJP leader and former Education Minister Prof. Ram Bilas Sharma shared that he has been assigned duties for the Delhi Assembly elections scheduled for February 5. Prof. Sharma will campaign for BJP candidates Pawan Sharma in Uttam Nagar, Anil Gaur in RK Puram, Narayan Dutt in Badarpur, Pravesh Verma in New Delhi, and Gyan Sameer in Surendranagar. Additionally, many other ministers and former ministers from Haryana will campaign in different constituencies to support BJP candidates.
Prof. Sharma claimed that the people of Delhi are frustrated with the corruption of the AAP government during its tenure. He expressed confidence that on February 8, Delhi residents will vote in large numbers for the BJP, paving the way for the party to form the government in Delhi, just as it did in Haryana.
He emphasized that Delhi, being adjacent to Haryana, has strong ties with the state, including familial connections, employees, and a significant business community. These groups understand that having a BJP government both at the center and in Delhi will bring progress, development, and prosperity to all sectors.
Prof. Sharma criticized Arvind Kejriwal, stating that his tenure was marked by false promises. He pointed out that while Kejriwal had promised to turn Delhi into Paris, his government has turned the city into a pile of garbage. He added that Prime Minister Narendra Modi initiated several welfare schemes for the people of Delhi, but the AAP government failed to implement even one of them.
Comments
No more comments to display.