सोनीपत स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और विस्तार की मांग उठी
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत-
क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य अनिल गौड़ ने उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक वर्मा को ज्ञापन सौंपकर सोनीपत रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और विस्तार की मांग की।
उन्होंने मांग की कि होशियारपुर एक्सप्रेस को सोनीपत जंक्शन पर रोका जाए और जींद-सोनीपत पैसेंजर ट्रेन को दिल्ली तक बढ़ाया जाए। साथ ही हिमालय क्वीन एक्सप्रेस का संचालन दोबारा शुरू किया जाए।
गौड़ ने यह भी आग्रह किया कि सचखंड एक्सप्रेस, उत्तर संपर्क क्रांति और हीराकुंड एक्सप्रेस का भी ठहराव सोनीपत में किया जाए। खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रींगस जाने वाली ट्रेन को भी सोनीपत में रोका जाए।
उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक दिल्ली की ओर कोई भी पैसेंजर ट्रेन उपलब्ध नहीं है, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है। इस समय अंतराल में एक नई पैसेंजर ट्रेन शुरू करने की मांग की गई। इस पर महाप्रबंधक अशोक वर्मा ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Demand Raised for Train Halts and Extensions at Sonipat Station
Media Report, Sonipat-
Anil Gaur, a member of the Zonal Railway Users' Consultative Committee, submitted a memorandum to the General Manager of Northern Railway, requesting the stoppage and extension of several trains at Sonipat railway station.
He appealed for the Hoshiarpur Express to halt at Sonipat Junction and for the Jind-Sonipat passenger train to be extended up to Delhi. He also urged the resumption of the Himalaya Queen Express service.
Additionally, he requested stoppages at Sonipat for trains such as Sachkhand Express, Uttar Sampark Kranti, and Hirakund Express. For the convenience of Khatu Shyam devotees, he suggested that the train going to Ringas should also stop at Sonipat.
Gaur highlighted a gap in train service towards Delhi between 11 a.m. and 3 p.m., leaving passengers without options. He proposed the introduction of a new passenger train during this time slot. In response, General Manager Ashok Verma assured appropriate action on the matter.
Comments
No more comments to display.