अवैध खनन को रोकने के लिए जिला प्रशासन लामबन्द
ट्रक को किया जब्त, बढ़ी सख्ती
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
उपायुक्त ने बताया कि अवैध खनन को पूर्णतया बंद करने के लिए खनन विभाग द्वारा दिन-रात लगातार चैकिंग की जा रही हैै। इसी कड़ी में सोमवार को एक ट्रक जब्त किया गया।
खनन विभाग के अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि अवैध खनन परिवहन को रोकने के लिए सोमवार को खान एवं भू विज्ञान विभाग, सोनीपत एवं हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्युरो, मिमारपुर की टीम के द्वारा वाहन नम्बर एचआर69सी8351 को अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त पाये जाने पर पकड़कर पुलिस थाना कुंड़ली में बंद किया गया है जिसके विस्द्ध विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होने बताया कि दिन-रात लगातार चैकिंग की जा रही है। अवैध खनन से जुड़े व्यक्तियों/ वाहनों को किसी भी सूरत में बख्सा नहीं जाएगा और अवैध खनन से जुड़े लोंगों पर विभाग का प्रहार आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
District Administration Mobilized to Curb Illegal Mining
Truck Seized, Crackdown Intensifies
Media Report, Sonipat:
The Deputy Commissioner has stated that round-the-clock inspections are being carried out by the Mining Department to completely put an end to illegal mining. As part of this initiative, a truck was seized on Monday.
Mining Department official Anil Kumar reported that, on Monday, a joint team from the Department of Mines and Geology, Sonipat, and the Haryana State Enforcement Bureau, Mimarpur, found truck HR69C8351 involved in illegal mineral transportation. The vehicle was seized and locked at Kundli Police Station, and necessary departmental action will be taken.
He further emphasized that continuous inspections are being conducted day and night, and strict action will be taken against individuals and vehicles involved in illegal mining. The department's crackdown will continue without any leniency.
Comments
No more comments to display.