सोनीपत में इंजीनियर की संदिग्ध मौत, कमरे में मिले सामान से पुलिस रह गई हैरान
मीडिया रिपोर्ट, गन्नौर, सोनीपत –
बसंत विहार की पुष्प एन्क्लेव कॉलोनी में मंगलवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब रेल कोच नवीनीकरण फैक्ट्री के सीनियर सेक्शन इंजीनियर शुभम मित्तल का शव उनके किराए के फ्लैट में संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर सल्फास की डिब्बी, घुला हुआ पाउडर और रैपर देखकर हैरान रह गई।
शुभम मित्तल, मूल रूप से सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के गंगोह कस्बे के निवासी थे और फिलहाल गन्नौर में रहकर नौकरी कर रहे थे। मंगलवार दोपहर 12 बजे के बाद जब परिवार उनसे संपर्क नहीं कर पाया, तो भाई आकाश मित्तल ने उनके सहायक को फ्लैट पर भेजा। दरवाजा अंदर से बंद था, और कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जब फ्लैट का दरवाजा तोड़ा, तो शुभम का शव फर्श पर पड़ा था और पूरे कमरे में सल्फास की तीव्र गंध फैली हुई थी।
गन्नौर पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मौके पर जांच की और शव को सोनीपत सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शुभम के बड़े भाई आकाश, जो वर्तमान में बैंक ऑफ बड़ौदा, सेक्टर 26, गांधीनगर (गुजरात) में प्रबंधक हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि शुभम की पत्नी और ससुर पिछले तीन साल से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी, और मेरठ में एक मामला भी दर्ज कराया था जिसमें शुभम, उनकी मां और आकाश को फंसाया गया था।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर शुभम की पत्नी और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अब मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
Engineer Found Dead in Sonipat Flat — Shocking Evidence Stuns Police
Media Report, Ganaur, Sonipat –
A shocking incident occurred on Tuesday night in Pushp Enclave, Basant Vihar, where the body of a Senior Section Engineer from the Rail Coach Renovation Factory was discovered in a rented flat. Upon entering the room, police were stunned to find a can of aluminium phosphide (sulphos), dissolved powder, and wrappers next to the body.
The deceased, Shubham Mittal, hailed from Gangoh, Saharanpur (U.P.) and had been working in Sonipat while staying in Ganaur. When family members failed to reach him after noon, his brother Akash Mittal sent Shubham’s assistant to the flat. Finding it locked from inside, they contacted emergency services. The police broke open the door to find Shubham lying dead, with a strong smell of sulphos in the room.
The Ganaur police and the Forensic Science Laboratory (FSL) team collected evidence from the scene and sent the body for postmortem to the Sonipat Civil Hospital.
In a formal complaint to Ganaur police, Shubham’s elder brother Akash, currently a Bank of Baroda branch manager in Gandhinagar, Gujarat, alleged that Shubham’s wife and father-in-law had been mentally harassing him for the past three years. He claimed they had threatened to frame Shubham in false cases, and had already lodged one such case in Meerut involving Shubham, their mother, and Akash himself.
Based on the complaint, police have filed an FIR against Shubham’s wife and father-in-law, and an investigation is underway to determine the exact cause of the incident.
Comments
No more comments to display.