"ईएसआईसी की एसपीआरईई 2025 योजना: संगठित क्षेत्र के नियोक्ताओं और कर्मचारियों के लिए बड़ा लाभ"
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत-
सोनीपत में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने संगठित क्षेत्र के अधिक से अधिक नियोक्ताओं और कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने के लिए ‘एसपीआरईई 2025 योजना’ की शुरुआत की है।
यह योजना 1 जुलाई से 31 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगी। इस योजना को केंद्रीय श्रम, रोजगार, युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित ईएसआईसी की 196वीं बैठक में मंजूरी दी गई।
हरियाणा क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक सुगन लाल मीणा के निर्देश पर, राई क्षेत्र के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी ऋषि ने स्माल स्केल इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन, राई और राई फूड पार्क एसोसिएशन के पदाधिकारियों को योजना की विस्तृत जानकारी दी।
योजना के तहत, पंजीकरण कराने वाले प्रतिष्ठानों को पूर्व अवधि के अंशदान और निरीक्षण से छूट दी जाएगी, और पंजीकरण की तारीख से ही नियोक्ता की वैधता मानी जाएगी। यह पहल संगठित क्षेत्र के नियोक्ताओं और कर्मचारियों को बेहतर सामाजिक सुरक्षा और सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
बैठक में महेंद्र गोयल, भूषण भास्कर, राम, संजय गुप्ता और अनूप गोयल सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
"ESIC Launches SPREE 2025 Scheme: Major Benefits for Employers and Employees in Organized Sector"
Media Report, Sonipat-
The Employees’ State Insurance Corporation (ESIC) has launched the ‘SPREE 2025 Scheme’ in Sonipat, aimed at bringing more employers and employees from the organized sector under the umbrella of social security.
The scheme will be effective from July 1 to December 31, 2025. It was approved during ESIC’s 196th meeting held in Shimla under the chairmanship of Dr. Mansukh Mandaviya, Union Minister for Labour, Employment, Youth Affairs, and Sports.
Under the guidance of Haryana Regional Director Sugan Lal Meena, Rishi, Social Security Officer of Rai, informed members of the Small Scale Industrial Manufacturers Association, Rai, and Rai Food Park Association about the benefits and provisions of the scheme.
The scheme offers relief to establishments by exempting them from past contributions and inspections, with the employer’s validity recognized from the date of registration itself. This initiative is considered a significant step towards strengthening social security and benefits for the organized sector.
The meeting was attended by Mahendra Goyal, Bhushan Bhaskar, Ram, Sanjay Gupta, and Anoop Goyal, among others.
Comments
No more comments to display.