26 जनवरी को सड़कों पर दिखेंगे किसानों के ट्रैक्टर
दल्लेवाल की सेहत में सुधार से जगी नई आस
मीडिया रिपोर्ट, खनौरी बॉर्डर।।
59 वें दिन किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल जी का आमरण अनशन दातासिंहवाला-खनौरी किसान मोर्चे पर जारी रहा, डॉक्टरों ने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि ताजा हवा एवम धूप में आने के बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल जी की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
किसान नेताओं ने कहा कि 28 जनवरी को दातासिंहवाला-खनौरी किसान मोर्चे पर अखण्ड पाठ आरम्भ होगा एवम 30 जनवरी को भोग पड़ेंगे जिस दिन बड़ी संख्या में किसानों से मोर्चे पर पहुंचने की अपील करी गयी है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल जी ने कहा कि किसान मोर्चे की अब तक कि कामयाबी परमात्मा-वाहेगुरु एवम गुरुओं को समर्पित है एवम आगे भी उन्हीं के आशीर्वाद से मोर्चा पूर्ण कामयाबी के मुकाम तक पहुंचेगा।
उन्होंने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल ने स्वयं कुछ नहीं किया, केंद्र सरकार को सद्बुद्धि देने का कार्य परमात्मा-वाहेगुरु ने किया है और वाहेगुरु से अरदास है कि मोर्चे को इसी तरह मजबूत रखें। किसान नेताओं ने कहा कि 30 जनवरी को किसानों को अधिक से अधिक संख्या में दातासिंहवाला-खनौरी मोर्चे पर पहुंचकर किसान मोर्चे की मजबूती एवम जगजीत सिंह डल्लेवाल जी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए होने वाली अरदास में शामिल होने की अपील करी गयी है।
26 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) एवम किसान मजदूर मोर्चा द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत देशभर में 12 से 1.30 बजे तक किसानों के ट्रैक्टर सड़कों पर होंगे जिसकी तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।
Farmers’ Tractors to Roll on Roads on January 26
Hope Rises with Improvement in Dallewal’s Health
Media Report, Khanauri Border:
On the 59th day of the hunger strike by farmer leader Jagjit Singh Dallewal at the Datasinghwala-Khanauri Kisan Morcha, doctors released a medical bulletin stating that Dallewal’s health is gradually improving after being exposed to fresh air and sunlight. Farmer leaders announced that an Akhand Path will begin at the morcha site on January 28, with the final prayers (Bhog) scheduled for January 30. Farmers are being urged to gather in large numbers on this day to strengthen the movement.
Jagjit Singh Dallewal expressed that the success of the morcha so far is dedicated to the blessings of Waheguru and the Gurus. He added that it is Waheguru who has guided the central government to take positive steps and prayed for continued support and strength for the movement.
Farmer leaders have also appealed for a massive turnout at the morcha site on January 30 to participate in prayers for Dallewal’s health and the success of the movement. As part of the program announced by the Samyukt Kisan Morcha (Non-Political) and Kisan Mazdoor Morcha, farmers across the country will drive their tractors on roads between 12:00 PM and 1:30 PM on January 26. Preparations for this event are in full swing.
Comments
No more comments to display.