पूर्व मंत्री ने भगवान परशुराम जयंती के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बुडोली सहित सभी लोगों का आभार प्रकट किया।
-वें व्यक्तिगत क्षत्रिय समाज का बहुत सम्मान करते है,मेरी वजह से किसी भाई बंधु की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं क्षमा याचना करता हूँ:प्रो.रामबिलास शर्मा
हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा ने भगवान परशुराम जयंती के रोहतक में सफल आयोजन के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बुडोली एवं प्रदेश के सहकारिता तथा जेल मंत्री अरविंद शर्मा का आभार प्रकट किया। प्रेस के नाम जारी एक बयान में श्री शर्मा ने कहा कि वह अन्य प्रांतों के मुखिया लोगों, मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी, हरियाणा के पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पवार, जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा,शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, उचाना के विधायक देवेंद्र अत्री, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा पहलवान सहित अन्य समाज का भी रोहतक में आयोजित परशुराम जयंती पर पहुंचने पर आभार प्रकट करते हैं। पूर्व शिक्षा मंत्री ने भिवानी में गत रोज उनके बयान को लेकर मीडिया में उठ रहे सवालों पर बोलते हुए कहा कि भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार हुए। उन्होंने अत्याखरियों,राक्षसों तथा आतंकवादियों का 21 बार विनाश किया वही कार्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम में हमारी बहन बेटियों के सुहाग उजाड़ने वाले आतंकवादियों का पाकिस्तान की धरती पर तबाह करके किया है। उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तिगत क्षत्रिय समाज का बहुत सम्मान करता हूं। मैं अपने आप को भाग्यशाली समझता हूं कि हर मुसीबत में क्षत्रिय समाज मेरे साथ खड़ा रहा है मैं क्षत्रिय समाज के साथ खड़ा रहा हूं मैं भला क्षत्रिय समाज को गलत कैसे कह सकता हूं फिर भी मेरी वजह से किसी भाई बंधु की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं क्षमा याचना करता हूँ। क्षत्रिय समाज को ठेस पहुंचाने का मेरे राजनीतिक जीवन में कभी कोई भाव नहीं रहा क्षत्रिय समाज बहुत बड़ा समाज है इस समाज का मैं बहुत बड़ा सेवक हूं इस समाज का मेरे लिए सदा सम्मान रहेगा। श्री शर्मा ने एक बार फिर दोहराया कि क्षत्रिय समाज को किसी भी तरह की ठेस पहुंचाना उनका जीवन का कभी मकसद नहीं रहा उनकी वजह से क्षत्रिय समाज को किसी भी तरह की ठेस पहुंची है तो वह पूरी श्रद्धा से क्षमा याचना मांगते हैं।
Former Minister expresses gratitude to Chief Minister Nayab Singh Saini, BJP State President Mohanlal Badoli, and all others for the successful celebration of Lord Parshuram Jayanti.
– “I deeply respect the Kshatriya community. If any of my statements have hurt the sentiments of any brother or member of the community, I sincerely apologize.” – Prof. Ram Bilas Sharma
Media Report, Mahendragarh, May 31:
Former Haryana BJP State President and former Education Minister Prof. Ram Bilas Sharma expressed his gratitude to Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini, BJP State President Mohanlal Badoli, and the State’s Cooperation and Jail Minister Arvind Sharma for the successful organization of Lord Parshuram Jayanti in Rohtak.
In a press statement, Mr. Sharma also thanked dignitaries from other states, including Madhya Pradesh Deputy Chief Minister Rajendra Shukla, former Delhi BJP State President and MP Manoj Tiwari, Haryana’s Panchayati Raj and Mining Minister Krishan Lal Panwar, Public Health Minister Ranbir Gangwa, Education Minister Mahipal Dhanda, Uchana MLA Devender Atri, and Gurugram MLA Mukesh Sharma Pehalwan for their presence at the event in Rohtak.
Responding to questions raised by the media regarding his recent remarks in Bhiwani, the former Education Minister said that Lord Parshuram was the sixth incarnation of Lord Vishnu. Just as Lord Parshuram eliminated tyrants, demons, and terrorists 21 times, in a similar fashion, our honorable Prime Minister Narendra Modi eliminated terrorists on Pakistani soil who were responsible for devastating the lives of our sisters and daughters in Pahalgam.
He further stated, “I personally have great respect for the Kshatriya community. I consider myself fortunate that the Kshatriya community has always stood by me in every adversity, and I have also stood with them. How could I possibly speak ill of the Kshatriya community? Still, if my words have hurt the sentiments of any brother or member of the community, I sincerely apologize.”
He added, “In my political life, I have never harbored any intention to hurt the Kshatriya community. It is a great community, and I consider myself a devoted servant of it. I will always hold this community in the highest regard.”
Mr. Sharma once again reiterated that it was never his intention to hurt the Kshatriya community in any way. If his words caused any hurt, he wholeheartedly seeks forgiveness with utmost reverence.
Comments
No more comments to display.