सरकार के दावे खोखले, धरातल पर नहीं दिख रहा विकास: गुप्ता
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।
जननायक जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष (व्यापार सेल) रमेश गुप्ता ने सरकार और प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि वे विकास कार्यों के बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्य नहीं हो रहा। वह पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
गुप्ता ने कहा कि सरकार समाधान शिविरों का आयोजन तो कर रही है, लेकिन इनमें किसी भी समस्या का वास्तविक समाधान नहीं निकलता। नगर निगम के कार्यों में ठहराव के कारण शहरवासी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसके अलावा, मतदान प्रतिशत भी लगातार गिर रहा है क्योंकि लोग वोट देने के लिए बाहर नहीं निकलते। उन्होंने मांग की कि नोटा के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा दिया जाए ताकि मतदाता, जिन्हें कोई उम्मीदवार पसंद नहीं, वे कम से कम नोटा का उपयोग कर सकें।
इस मौके पर राज सिंह, नित्यानंद, फुल सिंह, रमेश कुमार, राजकुमार गोयल, सुंदर लाल अग्रवाल, निक्की कश्यप, विकास नागर, रमेश पहलवान बड़ौली, सतीश राठौर और महेंद्र मौजूद रहे।
Government’s Claims Hollow, No Development on the Ground: Gupta
Media Report, Sonipat:
Former district president (trade cell) of Jannayak Janta Party, Ramesh Gupta, criticized the government and administration, stating that while they make tall claims about development, there is no concrete progress at the ground level. He was speaking to journalists at the PWD rest house.
Gupta pointed out that although the government is organizing grievance redressal camps, no real solutions emerge from them. Due to the stagnation of municipal corporation projects, the city is struggling with various issues. Additionally, voter turnout is declining continuously as people are unwilling to step out to vote. He emphasized that the promotion of the NOTA option should be increased so that voters who do not support any candidate can at least register their dissent through NOTA.
Present at the occasion were Raj Singh, Nityanand, Phool Singh, Ramesh Kumar, Rajkumar Goyal, Sundar Lal Aggarwal, Nikki Kashyap, Vikas Nagar, Ramesh Pehalwan Baroli, Satish Rathore, and Mahendra.
Comments
No more comments to display.