छोटे बच्चों के लिए ग्रैंड पेरेंट्स मजबूत धागे होते है: चीफ गेस्ट
- हैप्पी चाइल्ड स्कूल में उत्साह से मनाया पेरेंट्स व ग्रैंड पेरेंट्स डे, बच्चों के साथ उनके दादा-दादी ने किया डांस
मीडिया रिपोर्ट, गन्नौर।।
हैप्पी चाइल्ड इंटरनेशनल स्कूल में पेरेंट्स व ग्रैंड पेरेंट्स डे का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस खास मौके पर स्कूल में दादा का पगड़ी व दादी का चुन्नी से अभिनंदन किया गया। बच्चों ने दादा-दादी और नाना-नानी के लिए मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में बच्चों ने गीत और नृत्य के माध्यम से अपने ग्रैंड पेरेंट्स के प्रति प्रेम और सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि गन्नौर विधायक देवेंद्र कादियान व सीएम ओएसडी वीरेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि नपाध्यक्ष अरुण त्यागी, निशांत छौक्कर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पहले स्कूल प्रबंधक सुनील नागपाल, संजय नागपाल, नेहा नागपाल व प्रिंसिपल उषा मलिक ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया।
रंगारंग कार्यक्रम पेश करते हुए बच्चों ने अपने परफॉरमेंस से सबको प्रभावित किया। शिक्षा, खेल व अन्य गतिविधियों में अव्वल विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के दादा ने ऐ मेरी जोहरा जबीं, तुझे मालूम नहीं और दादी ने चुन्नी में चुन्नी में परफ्यूम लगावे चुन्नी म... गाने पर ठुमके लगाकर तालियां बटोरी। स्कूल प्रबंधक ने मोमेंटो देकर सम्मान बढ़ाया। इस दौरान बच्चों ने एग्जीबिशन भी लगाई, जो आकर्षण का केंद्र रही है।
मुख्य मेहमान ओएसडी वीरेंद्र सिंह व विधायक देवेंद्र कादियान ने संयुक्त रूप से कहा कि दादा-दादी ही बच्चों की पहली पाठशाला है। छोटे बच्चों के लिए ग्रैंड पेरेंट्स मजबूत धागे होते है, जिसके जरिए बच्चे सुंदर रेशे की तरह हो जाते है। उन्होंने कहा कि आज के समय में अभिभावकों को भी अपने बच्चों को समझाने की जरूरत है कि किस तरह से बच्चों को अपने से बड़ों का सम्मान करना चाहिए।
जीवन का जो मूल्य और महत्व इस पीढ़ी के पास है वो कहीं नहीं मिलेगा। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण व जल संरक्षण को लेकर अवेयर किया। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाने और इसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। खुशी का पल पौधारोपण कर मनाएं, आपकी खुशी दोगुनी होगी। स्कूल प्रबंधक संजय नागपाल ने कहा कि कार्यक्रम में बच्चों के परिजनों के आने से उनका उत्साह और बढ़ता है। स्कूल प्रबंधक ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अंकित मल्होत्रा, हरीश वाधवा, प्रीतम आहूजा, भूपेंद्र कुकरेजा, महेश सरपंच, संजीव नागपाल आदि मौजूद रहे।
Grandparents Are Strong Bonds for Young Children: Chief Guest
- Parents and Grandparents Day Celebrated with Enthusiasm at Happy Child School, Featuring Dance Performances by Grandparents and Children
Media Report, Ganaur –
Happy Child International School celebrated Parents and Grandparents Day with great enthusiasm. On this special occasion, grandfathers were honored with traditional turbans, and grandmothers were adorned with scarves. Children presented captivating performances dedicated to their grandparents, showcasing their love and respect through songs and dances.
The event was inaugurated by Chief Guest and Ganaur MLA Devendra Kadian, along with CM's OSD Virender Singh, and special guests Municipal Chairperson Arun Tyagi and Nishant Chhokkar. The school management, including Sunil Nagpal, Sanjay Nagpal, Neha Nagpal, and Principal Usha Malik, welcomed the guests with bouquets.
Children impressed everyone with vibrant performances during the cultural program. Outstanding students excelling in academics, sports, and other activities were honored with mementos. A highlight of the event was when grandfathers danced to the song "Ae Meri Zohra Jabeen" and grandmothers performed on "Chunni Mein Chunni Mein Perfume Lagave Chunni Mein," earning resounding applause. The school management further recognized the participants with mementos, while a student exhibition added to the event’s charm.
Chief Guest OSD Virender Singh and MLA Devendra Kadian jointly remarked that grandparents are the first school for children, serving as strong threads that shape their personalities. They emphasized the importance of teaching children to respect their elders and highlighted the unique values and wisdom held by the older generation.
The guests also raised awareness about environmental conservation, urging everyone to plant and care for trees as a source of joy and fulfillment. School Manager Sanjay Nagpal expressed his gratitude for the participation of families, which added to the program’s energy and excitement. He also honored the guests with commemorative gifts.
Prominent attendees included Ankit Malhotra, Harish Wadhwa, Pritam Ahuja, Bhupendra Kukreja, Mahesh Sarpanch, and Sanjeev Nagpal.
Comments
No more comments to display.