सोनीपत अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए गुरुग्राम में बने पांच पिकअप पॉइंट, शटल बसें चलेंगी
सोनीपत। कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) में शामिल होने वाले सोनीपत के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए गुरुग्राम प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों से शटल बस सेवा शुरू की जाएगी।
गुरुग्राम में परीक्षा देने वाले सोनीपत, रोहतक, रेवाड़ी और नूंह जिलों के छात्रों के लिए पांच अलग-अलग क्षेत्रों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं और पिकअप पॉइंट तय कर दिए गए हैं। सोनीपत जिले के अधिकांश अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र गुरुग्राम में निर्धारित किए गए हैं।
- लेजर वैली ग्राउंड, सेक्टर 29: नोडल अधिकारी – एसडीएम बादशाहपुर संजीव सिंगला। 9,466 छात्र यहां से बसों के जरिए विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों तक जाएंगे।
- ताऊ देवीलाल स्टेडियम: नोडल अधिकारी – एसडीएम अखिलेश। 9,554 अभ्यर्थियों के लिए बस सेवा उपलब्ध होगी।
- राजीव चौक: नोडल अधिकारी – एसडीएम गुरुग्राम परमजीत चहल। 10,442 छात्र इस क्षेत्र से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचेंगे।
- मानेसर क्षेत्र: नोडल अधिकारी – एसडीएम मानेसर दर्शन यादव। 8,278 छात्रों के लिए शटल सेवाएं रहेंगी।
- एसजीटी यूनिवर्सिटी क्षेत्र: नोडल अधिकारी – एसडीएम मानेसर दर्शन यादव। 4,218 छात्रों के लिए परिवहन व्यवस्था की जाएगी।
सभी पिकअप पॉइंट्स से बसें अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक लाने-ले जाने का कार्य करेंगी ताकि किसी को आवागमन की परेशानी न हो।
Gurugram Sets Up Five Pickup Points for Sonipat CET Candidates, Shuttle Buses to Ensure Smooth Travel
Media Report, Sonipat:
To facilitate hassle-free travel for candidates appearing in the Common Eligibility Test (CET), the Gurugram administration has arranged special transport facilities. Shuttle bus services will operate from key locations to ferry candidates to their designated examination centers.
Candidates from Sonipat, Rohtak, Rewari, and Nuh, whose examination centers are mostly in Gurugram, will benefit from this initiative. Five separate zones have been designated with nodal officers and fixed pickup points:
- Leisure Valley Ground, Sector 29: Nodal Officer – SDM Badshahpur Sanjeev Singla. 9,466 candidates will be transported from here to various schools and colleges.
- Tau Devi Lal Stadium: Nodal Officer – SDM Akhilesh. Shuttle buses for 9,554 candidates.
- Rajiv Chowk: Nodal Officer – SDM Gurugram Paramjit Chahal. 10,442 students will be accommodated.
- Manesar Zone: Nodal Officer – SDM Manesar Darshan Yadav. Shuttle services for 8,278 candidates.
- SGT University Zone: Nodal Officer – SDM Manesar Darshan Yadav. 4,218 candidates will be facilitated.
Comments
No more comments to display.