दिल्ली चुनाव पर बोले टीटी किशन कुमार बेदी हरियाणा कैबिनेट मंत्री मीडिया रिपोर्ट । हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने दिल्ली चुनाव को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें दिल्ली की त्रिलोकपुरी विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने दिल्ली के लोगों से अपील की कि वे हरियाणा में हो रहे विकास को देखें और दिल्ली में भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार को चुनें, ताकि विकास का मॉडल दिल्ली तक पहुंच सके।
PM की रैली का जिक्र
कृष्ण कुमार बेदी ने अशोक विहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम ने साफ तौर पर कहा है कि दिल्ली में जो योजनाएं चल रही हैं, वे जारी रहेंगी। इसके साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं का भी लाभ दिल्ली के लोगों को मिलेगा।
दिल्ली सरकार पर निशाना
मंत्री बेदी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में "आप-दा" ने बुरा हाल कर रखा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग अब बदलाव चाहते हैं और BJP ही दिल्ली को विकास की दिशा में ले जा सकती है।
हरियाणा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर प्रतिक्रिया
हरियाणा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि हरियाणा की नई सरकार शानदार तरीके से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे घोषणापत्र के तमाम वादे पूरे किए जा रहे हैं। 24 फसलों पर MSP लागू करना, लोगों को रोजगार देना, और आरक्षण में उप-वर्गीकरण जैसे कई काम सरकार ने शुरू किए हैं।
आगामी बजट को बताया खास
बेदी ने कहा कि आगामी हरियाणा का बजट बेहद खास होगा। यह बजट हरियाणा के विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है और हरियाणा में विकास की गंगा बह रही है।
Haryana Cabinet Minister Krishna Kumar Bedi Speaks on Delhi Elections
Media Report
Haryana Cabinet Minister Krishna Kumar Bedi shared his views on the upcoming Delhi elections. He stated that he has been given the responsibility of the Trilokpuri Assembly constituency in Delhi. He appealed to the people of Delhi to look at the development happening in Haryana and choose the BJP government in Delhi so that the model of development can reach the national capital as well.
Reference to PM’s Rally
Krishna Kumar Bedi referred to Prime Minister Narendra Modi’s rally in Ashok Vihar, where the PM clearly assured that the ongoing schemes in Delhi would continue. Additionally, the people of Delhi would also benefit from the central government’s schemes.
Criticism of the Delhi Government
The minister criticized the Aam Aadmi Party, saying that the "AAP-da" (disaster) has worsened the situation in Delhi. He emphasized that the people of Delhi now seek change, and only the BJP can lead Delhi towards development.
Reaction on Haryana Government Completing 100 Days
Commenting on the Haryana government’s completion of 100 days, Krishna Kumar Bedi said that the new government in Haryana is performing exceptionally well. He mentioned that promises made in the manifesto are being fulfilled, including the implementation of MSP on 24 crops, providing employment opportunities, and sub-classification in reservation, among other initiatives.
Upcoming Budget to Be Special
Bedi stated that the upcoming budget for Haryana would be very significant and serve as a milestone for the state’s development. He assured that the government is working for the welfare of all sections of society and that Haryana is witnessing remarkable progress.
Comments
No more comments to display.