हरियाणा सरकार शिक्षा प्रणाली को अधिक प्रभावी और रोजगारपरक बनाने के लिए प्रतिबद्ध:शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा
पुस्तकें हमारी सच्ची साथी और मार्गदर्शक
-मैकाले शिक्षा पद्धति से युवाओं की सोच कमजोर हुई इसे बदलना आवश्यक
-भाजपा निकाय चुनाव में पूरी तैयारी के साथ उतरेगी
मीडिया रिपोर्ट, गोहाना।।
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बरोदा विधान सभा क्षेत्र के गांव कथुरा में विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया और नरवाल खाप द्वारा बनाए गए भव्य भवन एवं लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। उन्होंने शिक्षा और स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिए।
शिक्षा मंत्री ने नरवाल खाप की इस पहल की सराहना की और लाइब्रेरी की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लाइब्रेरी में मौजूद कमियों को जल्द से जल्द दूर किया जाए। इसके साथ ही, उन्होंने गांव के स्कूल की जर्जर हालत पर चिंता व्यक्त की और आश्वासन दिया कि जल्द ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने स्कूल के पुनर्निर्माण और सुधार कार्यों के लिए एस्टीमेट भिजवाने की बात कही ताकि विकास कार्य शीघ्र पूरे किए जा सकें।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि हरियाणा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को तेजी से लागू किया जा रहा है और 2025 तक यह पूरी तरह प्रभावी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रणाली को रोजगारपरक बनाया जाना चाहिए ताकि छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान मिल सके और वे पढ़ाई के दौरान ही आत्मनिर्भर बन सकें।
शिक्षा में केवल डिग्री प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि शिक्षा का उद्देश्य मनुष्य को योग्य बनाना होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि गलत लिटरेचर और तथ्य हटाना जरूरी है, क्योंकि इससे बच्चों की सोच और मानसिकता प्रभावित होती है। मैकाले शिक्षा पद्धति पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि इससे युवाओं की सोच कमजोर हुई है, और इसे बदलना आवश्यक है। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर कहा कि सरकार शिक्षा प्रणाली को अधिक प्रभावी और रोजगारपरक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
निकाय चुनावों को लेकर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि भाजपा पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है और पार्टी मजबूत स्थिति में है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी।
Haryana Government Committed to Making the Education System More Effective and Employment-Oriented: Education Minister Mahipal Dhanda
Books Are Our True Companions and Guides
Macauley’s Education System Weakened Youth's Thinking; Change Is Necessary
BJP Fully Prepared for Municipal Elections
Media Report, Gohana –
Haryana’s Education Minister, Mahipal Dhanda, reviewed various development projects in Kathura village of Baroda Assembly Constituency and inaugurated a grand building and library built by Narwal Khap. He made significant statements regarding education and local body elections.
The Education Minister praised Narwal Khap’s initiative and instructed officials to further enhance the library’s facilities. He directed the concerned authorities to resolve any shortcomings in the library as soon as possible. Expressing concern over the dilapidated condition of the village school, he assured that the necessary facilities would be provided soon. He also announced that an estimate would be sent for the school’s reconstruction and improvement to ensure the completion of development work at the earliest.
Regarding the effective implementation of the National Education Policy (NEP) 2020, Minister Mahipal Dhanda stated that Haryana is rapidly implementing the NEP, aiming for full execution by 2025. He emphasized that the education system should be employment-oriented, ensuring that students receive practical knowledge and become self-reliant during their studies. He asserted that merely obtaining degrees is not enough; education should aim to make individuals truly capable.
He stressed the removal of incorrect literature and misinformation, as they negatively impact children's thinking and mindset. Criticizing Macauley’s education system, he stated that it weakened the thinking abilities of the youth, making its reform essential. Highlighting the importance of education, he reaffirmed the government’s commitment to making the education system more effective and employment-driven.
On local body elections, Minister Mahipal Dhanda declared that the BJP is entering the electoral field with full preparation and is in a strong position. He expressed confidence that the party would perform well in the upcoming elections.
Comments
No more comments to display.