हरियाणा को ट्रिप्पल इंजन सरकार की आवश्यकता,ताकि विकास की गति और तेज हो सके : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
भाजपा का संकल्प पत्र हरियाणा की जनता के सुझावों और आकांक्षाओं का सजीव प्रतीक : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हमारा संकल्प पत्र हरियाणा के संतुलित विकास का रोडमैप,जिसमें हर वर्ग के लिए हमारी प्रतिबद्धताएं स्पष्ट : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
इलेक्ट्रिक बसों से हरियाणा में मिलेगा बेहतर सार्वजनिक परिवहन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा के शहरों में लगेंगी स्मार्ट स्ट्रीट लाइट, बेहतर सफाई व्यवस्था पर जोर
महिलाओं को 25 प्रतिशत हाउस टैक्स छूट, स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक सहायता
सौर ऊर्जा से रोशन होंगे गरीबों के घर, मुफ्त सोलर पैनल देने का वादा : मुख्यमंत्री
मीडिया रिपोर्ट।।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को रोहतक में हरियाणा स्थानीय निकाय चुनाव-2025 के लिए भाजपा के संकल्प पत्र का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह संकल्प पत्र हरियाणा के विकास का रोडमैप है, जिसमें किसान, युवा, महिलाएं, व्यापारी और मजदूर सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा गया है। यह दस्तावेज जनता से मिले सुझावों और उनकी आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करता है। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली और संकल्प पत्र समिति के संयोजक विपुल गोयल ने भी संकल्प पत्र को हरियाणा के शहरों को विकसित करने की रूप रेखा करार दिया। यहां पहले प्रदेश स्तरीय और फिर तुरंत बाद रोहतक के संकल्प पत्र का विमोचन किया।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संकल्प पत्र में शामिल विकास के 21 प्वाइंटों को मीडिया के सामने रखा। श्री सैनी ने कहा कि हरियाणा को तेज़ गति से विकास के लिए “ट्रिपल इंजन सरकार“ की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि पहला इंजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार है, जो वित्तीय सहायता और नीतिगत सहयोग प्रदान कर रही है। दूसरा इंजन हरियाणा सरकार है जो इन योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर लागू कर रही है। तीसरा इंजन नगर निकायों में भाजपा की सरकार होगी जो स्थानीय स्तर पर विकास को गति देने का कार्य करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब ये तीनों इंजन एक साथ काम करेंगे तो हरियाणा का विकास पहले से कहीं अधिक तेज़ी से आगे बढ़ेगा, जिससे हर वर्ग को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का यह संकल्प पत्र ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 20 वर्षों से अधिक समय से भूमि पर काबिज परिवारों को भूमि और मकान का मालिकाना हक प्रदान करने पर केंद्रित है, जिससे उनकी विधिवत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी की जा सके। स्वामित्व योजना के तहत नगर सीमा में आने वाले परिवारों को विशेष राहत दी जाएगी। महिलाओं के नाम पर दर्ज मकानों को 25 प्रतिशत हाउस टैक्स में छूट मिलेगी और अवैध कॉलोनियों को नियमित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निकाय सीमा के अंतर्गत आने वाली गांव की भूमि पर हाउस टैक्स का पुनर्गठन किया जाएगा और अधिग्रहित भूमि पर बने मकानों को विशेष टैक्स राहत दी जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और पार्कों में योग के लिए समर्पित स्थान बनाए जाएंगे। स्मार्ट सड़कों का विकास सभी स्थानीय निकायों में किया जाएगा और छोटे व्यवसायों तथा स्ट्रीट वेंडर्स को वित्तीय सहायता दी जाएगी। औद्योगिक और रासायनिक कचरे के निस्तारण के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जाएंगे, जिससे शहरी विकास को टिकाऊ बनाया जा सके।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया की बेहतर शासन के लिए, स्थानीय निकायों की समस्याओं का स्थायी समाधान लागू किया जाएगा, जिसमें आधुनिक सेवा केंद्रों की स्थापना शामिल होगी। टियर-2 और टियर-3 शहरों में उच्च गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री के साथ आधुनिक पुस्तकालय बनाए जाएंगे। स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। महिलाओं के लिए निशुल्क सार्वजनिक शौचालय, सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और शिशु आहार कक्षों की व्यवस्था की जाएगी। सड़कों का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाएगा, जिससे उनकी दीर्घकालिक मजबूती सुनिश्चित हो। सौर ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जाएगा और ऊर्जा कुशल स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएंगी। आवारा पशुओं के लिए आश्रय स्थल बनाए जाएंगे और कुत्तों एवं अन्य पशुओं की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए विशेष पहल की जाएगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि शहरी परिवहन को आधुनिक बनाने के लिए इलेक्ट्रिक बसों को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे स्वच्छ और सुलभ यातायात संभव हो सके। हर वार्ड स्तर पर ऑनलाइन सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे नागरिकों को डिजिटल सेवाओं की आसान उपलब्धता मिले। सभी शहरों में श्मशान घाटों के लिए समर्पित वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। यातायात समस्या के समाधान के लिए बहु-स्तरीय पार्किंग स्थलों का निर्माण किया जाएगा। गीले और सूखे कचरे के प्रभावी निस्तारण के लिए नए संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। नगर सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए, स्थानीय निकायों को विभिन्न करों और शुल्कों के निर्धारण की स्वायत्तता दी जाएगी, जिससे वित्तीय स्वतंत्रता सुनिश्चित हो सके और नागरिकों के लिए कर संरचना को संतुलित बनाया जा सके।
हरियाणा के समग्र विकास के लिए ट्रिपल इंजन की आवश्यकताः मोहन लाल बड़ौली
हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा भाजपा का यह संकल्प पत्र प्रदेश के समग्र विकास और नागरिकों की बेहतरी के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। श्री बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से हरियाणा को एक नई दिशा मिली है। सरकार ने अनेक विकास योजनाओं पर कार्य किया है, जिससे प्रदेश के हर नागरिक को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र के तहत नगर निगमों और नगर निकायों के लिए अलग-अलग घोषणाएं की गई हैं ताकि शहरी विकास को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रदेश के तेज़ विकास के लिए “ट्रिपल इंजन सरकार“ केंद्र, राज्य और स्थानीय निकायों का सामूहिक सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने हरियाणा की जनता से भाजपा के विजन को समर्थन देने की अपील की, जिससे राज्य को सशक्त और विकसित बनाया जा सके।
नॉन-स्टॉप हरियाणा के लिए भाजपा संकल्पबद्ध : विपुल गोयल
संकल्प पत्र समिति के संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि यह संकल्प पत्र केवल चुनावी घोषणा नहीं, बल्कि भाजपा की गारंटी है। इसमें 21 प्रमुख बिंदु शामिल हैं जो हरियाणा के समग्र विकास की दिशा तय करेंगे। श्री गोयल ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का जो संकल्प पत्र का विमोचन हो रहा है यह नॉनस्टॉप हरियाणा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जिस तरीके से पिछले 4 महीने से हरियाणा में गति पकड़ी है उसको और तेज गति देने के लिए जारी किया जा रहा है। संकल्प पत्र में महिलाओं, व्यापारियों, युवाओं और शहरी विकास से जुड़े कई बड़े फैसलों का रोडमैप दिया गया है। विपुल गोयल ने कहा कि संकल्प पत्र में महिलाओं को विशेष राहत, व्यापार के आधुनिकीकरण, स्मार्ट स्ट्रीट, ऑनलाइन लाइब्रेरी और मॉडर्न पार्क जैसी योजनाओं को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा ने पिछले चार महीनों में तेज़ गति पकड़ी है और भाजपा सरकार इसे और आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। जब हरियाणा सरकार ने 100 दिन पूरे किए थे, तब संकल्प पत्र के 21 वादों को पूरा कर दिखाया था। इसी तरह, भाजपा का यह संकल्प पत्र भी नॉन-स्टॉप हरियाणा की दिशा में बड़ा कदम होगा जिसे प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा।
पूर्व विधायक केहर सिंह रावत भाजपा में शामिल,मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने पटका पहनाया
हरियाणा स्थानीय निकाय चुनाव-2025 संकल्प पत्र के विमोचन के बाद हथीन से इनेलो के पूर्व विधायक केहर सिंह रावत ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की लगातार बढ़ती लोकप्रियता से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। इस अवसर पर मंच पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली,पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
Haryana Needs a Triple-Engine Government to Accelerate Development: CM Nayab Singh Saini
BJP’s Manifesto Reflects the Aspirations and Suggestions of Haryana’s People: CM Nayab Singh Saini
BJP’s manifesto is a roadmap for Haryana’s balanced development, ensuring clear commitments for every section of society.
Electric buses to improve public transport in Haryana.
Smart street lights and enhanced sanitation measures in cities.
25% house tax exemption for women and financial assistance for street vendors.
Solar energy to brighten homes of the underprivileged; free solar panels promised by the government.
BJP Unveils Its Manifesto for Haryana Local Body Elections 2025
Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini launched the BJP’s manifesto for the Haryana Local Body Elections 2025 in Rohtak on Monday. The event was attended by Haryana BJP President Pandit Mohan Lal Badoli, Cabinet Minister Vipul Goel, Minister Dr. Arvind Sharma, former Minister Manish Grover, and other senior leaders.
CM Nayab Singh Saini emphasized that the manifesto serves as a development roadmap for Haryana, catering to the interests of farmers, youth, women, traders, and laborers. He described it as a reflection of public aspirations and suggestions.
BJP President Mohan Lal Badoli and Vipul Goel, the coordinator of the manifesto committee, called the document a blueprint for urban development in Haryana. A statewide launch was followed by the Rohtak-specific manifesto release.
Need for a Triple-Engine Government for Faster Growth
CM Nayab Singh Saini outlined 21 key development points from the manifesto, stressing the need for a "Triple-Engine Government" to accelerate Haryana's progress.
1?? First Engine: The Central Government, led by PM Narendra Modi, provides financial support and policy assistance.
2?? Second Engine: The Haryana State Government, responsible for implementing these policies effectively.
3?? Third Engine: BJP-led municipal bodies will drive local development and ensure smooth execution of schemes.
Saini asserted that when these three engines work in sync, Haryana’s development will accelerate like never before, benefitting all sections of society.
Key Announcements from the Manifesto
Land & Housing Rights: Families occupying government land for over 20 years will receive legal ownership, ensuring their official registration.
Women’s Benefits:
25% house tax exemption for properties registered in women's names.
Regularization of unauthorized colonies.
Restructuring of house tax for villages under municipal limits.
Urban Development & Public Welfare:
Special provisions for the differently-abled in public spaces.
Dedicated spaces in parks for yoga.
Smart roads in all municipalities.
Financial assistance for small businesses & street vendors.
Industrial & chemical waste disposal through new sewerage treatment plants.
Better Public Services:
More sanitation workers for enhanced cleanliness.
Free public toilets, sanitary napkin vending machines, and baby care rooms for women.
High-quality road construction for long-term durability.
Expansion of solar energy projects and installation of energy-efficient street lights.
Shelters for stray animals and measures to control the stray dog population.
Modernizing Urban Transport with Electric Buses
To improve urban transportation, electric buses will be introduced, ensuring clean and accessible travel options.
Additionally, the government will:
? Establish online service centers at ward levels for easy access to digital services.
? Provide dedicated vehicles for cremation grounds in all cities.
? Construct multi-level parking facilities to tackle traffic congestion.
? Set up new waste disposal plants for efficient management of wet and dry waste.
To enhance municipal security and financial autonomy, local bodies will have more control over tax structures, ensuring a balanced taxation system.
Triple-Engine Government Essential for Haryana’s Comprehensive Development: Mohan Lal Badoli
Haryana BJP President Mohan Lal Badoli reinforced that BJP’s manifesto demonstrates the party’s commitment to holistic development and citizen welfare.
He credited PM Narendra Modi and CM Nayab Singh Saini for aligning Central and State Government efforts, bringing rapid progress to Haryana.
He also urged the people of Haryana to support BJP’s vision for a stronger, more developed state.
"Non-Stop Haryana" Commitment: Vipul Goel
Cabinet Minister Vipul Goel, the manifesto committee coordinator, emphasized that the manifesto is not just an election promise but BJP’s guarantee.
The document includes 21 major points that will shape Haryana’s overall progress.
The manifesto aims to accelerate Haryana’s development, which has already gained momentum under CM Nayab Singh Saini's leadership.
Key Initiatives:
? Special benefits for women
? Modernization of businesses
? Smart streets, online libraries, and modern parks
Goel emphasized that in just four months, Haryana’s progress has significantly accelerated and that the BJP government is committed to pushing it even further.
He highlighted that when the BJP government completed 100 days, it had already fulfilled 21 key promises—proving that this manifesto will be implemented with the same commitment.
Former MLA Kehr Singh Rawat Joins BJP
After the manifesto launch, former INLD MLA from Hathin, Kehr Singh Rawat, officially joined BJP.
Citing PM Narendra Modi’s leadership and BJP’s rising popularity, he decided to switch to BJP.
CM Nayab Singh Saini, BJP President Mohan Lal Badoli, former minister Manish Grover, and other senior leaders were present at the event.
Comments
No more comments to display.