हिमानी हत्याकांड: आरोपी सचिन के पिता का बड़ा खुलासा, कहा - 10 साल पहले कर दिया था बेदखल
मीडिया रिपोर्ट, रोहतक-
हरियाणा में कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में आरोपी सचिन ढिल्लू के परिवार ने सामने आकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सचिन के पिता ने कहा कि उन्होंने 10 साल पहले ही उसे बेदखल कर दिया था और अब उनका उससे कोई संबंध नहीं है।
हालांकि, सचिन की मां सार्वजनिक रूप से कुछ भी बोलने से बच रही हैं। उनका कहना है कि वह यह स्वीकार नहीं करना चाहतीं कि हिमानी के हत्यारे सचिन ने उनकी कोख से जन्म लिया था।
सचिन के पिता ने बताया कि सचिन उनका इकलौता बेटा था, लेकिन उसने लव मैरिज करने के बाद परिवार से सारे रिश्ते तोड़ लिए, जिसके चलते उसे परिवार से बेदखल कर दिया गया।
उन्होंने आगे बताया कि सचिन की बुआ उसे बहुत प्यार करती थी। उसका बचपन गांव में ही बीता, जहां उसने 5वीं तक की पढ़ाई गांव के स्कूल से की। इसके बाद उसकी बुआ उसे रोहतक के सांघी गांव ले गई, जहां उसने 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। सचिन केवल छुट्टियों में ही अपने माता-पिता के पास घर आता था।
सचिन के पिता ने कहा कि 10 साल पहले उसने कोर्ट मैरिज कर ली थी, जिसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि हम जाट समुदाय से हैं, जबकि लड़की वैश्य समाज से थी। वह दिल्ली के नांगलोई की रहने वाली थी। सचिन की उससे मुलाकात कैसे हुई और शादी तक मामला कैसे पहुंचा, इस बारे में उसने परिवार को कभी कुछ नहीं बताया।
Himani Murder Case: Shocking Revelation by Accused Sachin's Father – "Disowned Him 10 Years Ago"
Media Report, Rohtak-
The family of Sachin Dhillu, accused in the murder of Haryana Congress leader Himani Narwal, has come forward with shocking revelations. Sachin’s father stated that they had disowned him 10 years ago and no longer have any connection with him.
However, Sachin's mother has chosen to remain silent. She stated that she does not want to acknowledge that the murderer of Himani was born from her womb.
Sachin’s father revealed that he was their only son, but after his love marriage, family ties were completely severed, leading to his disownment.
Further, he explained that Sachin’s aunt was very fond of him. He spent his early childhood in the village and studied up to the 5th grade at a local school. Later, his aunt took him to Sanghi village in Rohtak, where he completed his education up to the 12th grade. Sachin would only visit home occasionally during holidays.
Sachin’s father also mentioned that he had a court marriage 10 years ago, but the family was unaware of it. He added that they belong to the Jat community, while the girl was from the Vaishya community and was a resident of Nangloi in Delhi. He further stated that Sachin never shared how he met the girl or how their relationship led to marriage.
Comments
No more comments to display.