हाउसिंग बोर्ड के क्लर्क को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया, 15 हजार रुपये के सौदे में एसीबी के जाल में फंसा
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत-
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को सोनीपत स्थित हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में तैनात एक क्लर्क को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी क्लर्क ने ओमेक्स सिटी के फ्लैट का स्थानांतरण कराने के लिए रिश्वत मांगी थी।
भिवानी जिले के गांव कालूवास निवासी अमित ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उन्होंने लगभग एक साल पहले ओमेक्स सिटी, सोनीपत में एग्रीमेंट के आधार पर बीपीएल फ्लैट खरीदा था। फ्लैट का नामांतरण करवाने के लिए उन्होंने हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में फाइल लगाई थी, जहां उन्हें क्लर्क विकास नामक कर्मचारी मिला। एसीबी इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता अमित के अनुसार, आरोपी विकास ने फ्लैट स्थानांतरण के बदले में 10 हजार रुपये नकद और बाद में 5 हजार रुपये और देने की मांग की थी।
अमित ने इसकी शिकायत एसीबी को की, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाया और बुधवार को अमित को 10 हजार रुपये की रिश्वत देकर आरोपी क्लर्क के पास भेजा। जैसे ही आरोपी विकास ने कार्यालय परिसर में रिश्वत की रकम ली, एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
आरोपी विकास महेन्द्रगढ़ जिले का निवासी है। अधिकारियों ने बताया कि उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस मामले में अन्य कोई कर्मचारी या अधिकारी भी शामिल है।
Housing Board Clerk Arrested for Accepting Bribe, Trapped by ACB in a 15,000 Rupees Deal
Media Report, Sonipat-
The Anti-Corruption Bureau (ACB) team arrested a clerk posted at the Sonipat Housing Board office on Wednesday while he was accepting a bribe of 10,000 rupees. The accused clerk had demanded a bribe in exchange for transferring the ownership of a flat in Omex City.
Amit, a resident of Kaluwas village in Bhiwani, filed a complaint with the ACB, stating that about a year ago, he had purchased a BPL flat in Omex City, Sonipat, based on an agreement. To get the flat transferred in his name, he submitted the file at the Housing Board office, where he met the clerk named Vikas. According to ACB Inspector Jagjit Singh, the complainant Amit said that the accused, Vikas, had asked for 10,000 rupees in cash for the transfer and an additional 5,000 rupees after the work was completed.
Amit reported the matter to the ACB, and the team set up a trap. On Wednesday, they sent Amit with 10,000 rupees as bribe money to the accused clerk. As soon as Vikas accepted the bribe within the office premises, the ACB team swooped in and arrested him on the spot.
The accused, Vikas, is a resident of Mahendragarh district. Authorities have stated that he will be presented in court on Thursday. Further investigation is ongoing to determine whether any other employees or officials are involved in the matter.
Comments
No more comments to display.