अवैध खनन पर सख्ती: प्रशासन की कड़ी निगरानी जारी
मीडिया रिपोर्ट,सोनीपत:
अवैध खनन पर सख्ती बढ़ाने के लिए मंगलवार रात खनन विभाग और अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टास्क फोर्स टीम ने अहमदपुर माजरा, गोहाना और जीटी रोड पर वाहनों की जांच अभियान चलाया। प्रशासन अवैध खनन पर पूर्ण नियंत्रण बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चला रहा है।
जिला खनन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि सरकार का मुख्य उद्देश्य खनन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना और अवैध खनन को पूरी तरह समाप्त करना है। जांच के दौरान किसी भी स्थान पर अवैध खनन की गतिविधि नहीं पाई गई। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि किसी भी नियम का उल्लंघन पाया जाता है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। खनन विभाग की टीम राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य मार्गों और अन्य महत्वपूर्ण रास्तों पर सक्रिय रूप से तैनात है। जहां अवैध खनन की संभावना अधिक है, वहां विशेष निगरानी रखी जा रही है। अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Illegal Mining Crackdown: Authorities Maintain Strict Vigilance
District Mining Officer Anil Kumar stated that the government's primary goal is to make the mining process transparent and eliminate illegal mining completely. During the inspection, no instances of illegal mining were found. He assured that any violation of regulations would result in immediate action. The mining department's teams are actively deployed on national highways, state highways, and key routes. Special monitoring is being conducted in areas where illegal mining is more likely to occur. Strict legal action will be taken against those involved in unauthorized mining.
Comments
No more comments to display.