नए ढाणी कनेक्शनों में, लाइन की लंबाई फिरनी से 300 मीटर से अधिक और तीन किलोमीटर तक है, लाइन की लागत का 50 प्रतिशत और ट्रांसफार्मर की पूरी लागत निगम द्वारा वहन की जाती है - ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज
मीडिया रिपोर्ट, चण्डीगढ, 18 मार्च-
हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने बताया कि वर्तमान नीति के अनुसार, मौजूदा ढाणी कनेक्शनों को ए.पी. फीडर से आर.डी.एस. फीडर पर स्थानांतरित करने की लागत आवेदक/लाभार्थी द्वारा वहन की जाती है, जिसमें ट्रांसफार्मर की लागत शामिल नहीं है। इसके अलावा, नए ढाणी कनेक्शनों के लिए जहां लाइन की लंबाई फिरनी से 300 मीटर से अधिक और तीन किलोमीटर तक है, वहां लाइन की लागत का 50 प्रतिशत और ट्रांसफार्मर की पूरी लागत निगम द्वारा वहन की जाती है।
श्री विज आज यहां हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान लगाए गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।
उन्होंने बताया कि ढाणी की परिभाषा के तहत 10 घरों का समूह होना चाहिए जिसमें शौचालय और रसोई होनी चाहिए लेकिन उसमें टयूबवैल का कमरा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिजली निगम की देनदारियां है और रिकवरी भी होनी है और जब निगम की स्थिति ठीक होगी तो इस पर विचार किया जाएगा।
In New Dhani Connections, If the Line Length Exceeds 300 Meters from Firni and Up to Three Kilometers, 50% of the Line Cost and the Entire Transformer Cost Will Be Borne by the Corporation – Energy Minister Anil Vij
Media Report, Chandigarh, March 18 – Haryana’s Energy Minister, Sh. Anil Vij, stated that as per the current policy, the cost of transferring existing Dhani connections from A.P. feeders to R.D.S. feeders is to be borne by the applicant/beneficiary, excluding the cost of the transformer.
Additionally, for new Dhani connections, where the line length exceeds 300 meters from Firni and extends up to three kilometers, 50% of the line cost and the entire transformer cost will be borne by the corporation.
Sh. Vij made this statement while responding to a question during the ongoing budget session of the Haryana Vidhan Sabha.
He further explained that under the definition of Dhani, it must comprise a cluster of at least 10 houses with toilets and kitchens, but without a tube well room. He emphasized that the power corporation has liabilities and pending recoveries, and once the corporation's financial situation improves, further considerations on this matter will be made.
Comments
No more comments to display.