साल 2026 में बनकर तैयार होगी अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
- गन्नौर को मिलेगी अलग पहचान, खुलेंगे आमदनी के नए द्वार: विधायक देवेंद्र कादियान
मीडिया रिपोर्ट, गन्नौर/ सोनीपत।।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय फल-फूल एवं बागवानी मार्केट का निर्माण 400 दिन में पूरा होगा। साल 2026 में यह मंडी तैयार हो जाएगी। इससे किसानों की आमदनी बढ़ाने का नया रास्ता खुलेगा। उन्हें अपने उत्पादन बेचने के लिए बड़ा प्लेटफार्म मिलेगा।
केंद्रीय मंत्री करनाल में निकाय चुनाव में वोट डालने के बाद दिल्ली जाते समय गन्नौर में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के पास बन रही इस मंडी का अचानक दौरा किया। उन्होंने चल रहे कामों का जायजा लिया और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान इरिगेशन और बिजली निगम से जुड़ी समेत अन्य छोटी-छोटी समस्याओं की जानकारी ली। संबंधित विभागों के अधिकारियों से बात कर समाधान के निर्देश दिए। मंडी में बिजली की हाईटेंशन लाइन को ऊपर उठाने का फैसला लिया गया। इस दौरान हल्का विधायक देवेंद्र कादियान भी मौजूद रहे।
मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह मंडी काफी समय से लंबित है। भाजपा सरकार इसे जल्द चालू करने पर जोर दे रही है। यहां तेजी से काम हो रहा है। यह एशिया की सबसे बड़ी मंडी होगी। इससे किसानों, फल-सब्जी उत्पादकों, व्यापारियों और आम जनता को फायदा मिलेगा।
537 एकड़ में विकसित हो रही इस मंडी में देशभर के 14 राज्यों से माल पहुंचेगा। इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। मार्केट परिसर में पानी निकासी के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, कूड़ा प्रबंधन के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट और पेयजल के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जा रहे हैं। यहां 17 शेड बनाए जाएंगे। इनमें पूरी तरह वातानुकूलित फूल मार्केट और मत्स्य मार्केट होगी। वाहनों के लिए पार्किंग और वर्कशॉप भी बनाई जाएगी।
विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि गन्नौर में बनने वाली यह मंडी एशिया की सबसे बड़ी मार्केट होगी। लंबे समय से रुके इस प्रोजेक्ट को भाजपा सरकार गति दे रही है। मंडी बनने के बाद गन्नौर की अलग पहचान बनेगी और आमदनी के नए द्वार खुलेंगे।
International Horticulture Market to be Ready by 2026: Union Minister Manohar Lal
- Ganaur to Gain a New Identity, Boost in Income Opportunities: MLA Devender Kadian
Media Report, Ganaur/Sonipat:
Former Haryana Chief Minister and Union Minister Manohar Lal announced that the construction of the International Fruit, Flower, and Horticulture Market will be completed within 400 days, making it operational by 2026. This initiative aims to increase farmers' income by providing them with a large platform to sell their produce.
During his journey from Karnal to Delhi after casting his vote in the municipal elections, Manohar Lal made a surprise visit to the under-construction market near National Highway-44 in Ganaur. He reviewed the ongoing work and instructed officials to accelerate the progress. The Minister also addressed minor issues related to irrigation and the power department, ensuring their swift resolution. It was also decided to elevate the high-tension power lines in the market area. MLA Devender Kadian was also present during the visit.
Manohar Lal stated that this project had been pending for a long time, but the BJP government is committed to its early completion. He emphasized that this would be Asia’s largest horticulture market, benefiting farmers, traders, and the general public.
Spanning 537 acres, the market will receive produce from 14 states across India and generate thousands of job opportunities. The infrastructure includes a sewage treatment plant, solid waste management plant, and water treatment plant to ensure smooth operations. Seventeen sheds will be built, including a fully air-conditioned flower market and a fish market. Additionally, parking facilities and workshops for vehicles will be constructed.
MLA Devender Kadian highlighted that this market will establish Ganaur as a major trade hub in Asia. The long-delayed project is now gaining momentum under the BJP government, and once completed, it will unlock new income opportunities for the region.
Comments
No more comments to display.