प्रधानमंत्री मोदी के लोकसभा संबोधन के प्रमुख बिंदु
मीडिया रिपोर्ट-
- जब विभिन्न भाषाएं और बोलियां बोलने वाले लोग संगम तट पर "हर-हर गंगे" का उद्घोष करते हैं, तो "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" की भावना प्रदर्शित होती है और एकता की भावना प्रबल होती है।
- पिछले डेढ़ महीने में, भारत ने महाकुंभ के उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।
- करोड़ों श्रद्धालु सुविधाओं और असुविधाओं की चिंता से ऊपर उठकर अटूट श्रद्धा के साथ महाकुंभ में शामिल हुए, जो भारत की वास्तविक शक्ति को दर्शाता है।
- जब पूरी दुनिया विभाजन और संघर्ष का सामना कर रही है, तब यह भव्य एकता का प्रदर्शन हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
- भारत ने हमेशा अनेकता में एकता को अपनाया है, और प्रयागराज महाकुंभ इस दर्शन का भव्य प्रमाण है।
- हमारा कर्तव्य है कि हम इस विविधता में एकता की विशेषता को निरंतर समृद्ध करते रहें।
- महाकुंभ से कई महत्वपूर्ण संदेश प्राप्त हुए हैं, और एकता का अमृत इसका सबसे पवित्र उपहार है।
- इस आयोजन ने देश के हर क्षेत्र और कोने-कोने से आए लोगों को एक सूत्र में बांध दिया।
- श्रद्धालु अपने अहंकार को त्यागकर प्रयागराज में "मैं नहीं, हम" की भावना के साथ एकत्र हुए।
- पिछले वर्ष अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान हमने अनुभव किया कि देश अगले हजार वर्षों के लिए तैयार हो रहा है।
- ठीक एक साल बाद, महाकुंभ के आयोजन ने इस विचार को और अधिक सुदृढ़ कर दिया है।
Key Highlights of PM Modi’s Address in Lok Sabha
Media Report-
- When people speaking different languages and dialects chant "Har Har Gange" at the confluence of rivers, it reflects the spirit of "Ek Bharat, Shreshtha Bharat" and strengthens unity.
- Over the past one and a half months, India has witnessed the enthusiasm and devotion of the Mahakumbh, experiencing its spiritual energy.
- Millions of devotees transcended concerns of comfort and inconvenience to participate in Mahakumbh with unwavering faith, showcasing India’s true strength.
- At a time when the world is witnessing division and conflict, this grand display of unity is our greatest asset.
- India has always embraced unity in diversity, and the Prayagraj Mahakumbh was a magnificent testament to this philosophy.
- It is our responsibility to continually nurture and strengthen this unity amidst diversity.
- The Mahakumbh has yielded many sacred lessons, and the nectar of unity is its most precious gift.
- This event brought together people from every region and corner of the country, fostering a sense of oneness.
- Devotees set aside their egos and came together in Prayagraj with a spirit of "not I, but we."
- Last year, during the consecration ceremony of Ram Mandir in Ayodhya, we felt how the nation was preparing for the next thousand years.
- Exactly a year later, the Mahakumbh has further reinforced this collective vision and belief.
Comments
No more comments to display.