मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग ने सोनीपत के बत्रा हार्ट एंड लंग इंस्टिट्यूट में यूरोलॉजी और किडनी ट्रांसप्लांट ओपीडी सेवाएं शुरू की
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत:
मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग ने सोनीपत के बत्रा हार्ट एंड लंग इंस्टिट्यूट के सहयोग से यूरोलॉजी और किडनी ट्रांसप्लांट के लिए अपनी विशेष ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य जन जागरूकता बढ़ाना और विशेषज्ञ सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है।
इस ओपीडी की शुरुआत मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग के यूरोलॉजी विभाग के कंसल्टेंट डॉ. अभिनव वीरवाल और बत्रा हार्ट एंड लंग इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर डॉ. अंकुर बत्रा की उपस्थिति में की गई। डॉ. वीरवाल प्रत्येक महीने के पहले और तीसरे गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बत्रा हार्ट एंड लंग इंस्टिट्यूट, सोनीपत में प्राथमिक परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे।
मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग के यूरोलॉजी विभाग के कंसल्टेंट डॉ. अभिनव वीरवाल ने कहा, “किडनी संबंधी बीमारियाँ अक्सर बिना किसी लक्षण के विकसित होती हैं, इसलिए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाना बेहद आवश्यक है। समय पर की गई जांच और जीवनशैली में बदलाव के ज़रिए ट्रांसप्लांट की आवश्यकता को टाला या रोका जा सकता है। इस ओपीडी के माध्यम से हम किडनी स्टोन, प्रोस्टेट विकार, मूत्र संक्रमण, ब्लैडर कंट्रोल की समस्याएं और पुरुष प्रजनन स्वास्थ्य जैसी यूरोलॉजिकल समस्याओं के लिए भी परामर्श उपलब्ध कराएंगे। इससे सोनीपत के लोगों को विशेषज्ञ देखभाल समय रहते मिल सकेगी।”
बत्रा हार्ट एंड लंग इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर डॉ. अंकुर बत्रा ने कहा, “हम मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। यह सहयोग हमारे मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली, समग्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि मरीजों को बेहतर इलाज और एक स्वस्थ जीवन की नई उम्मीद मिले।”
मैक्स हॉस्पिटल, शालीमार बाग का संकल्प है कि इस क्षेत्र के मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सरल और शीघ्र उपलब्ध कराई जाएं।
Max Super Specialty Hospital, Shalimar Bagh Launches Urology and Kidney Transplant OPD Services at Batra Heart and Lung Institute, Sonipat
Media report, Sonipat- Max Super Specialty Hospital, Shalimar Bagh, in collaboration with Batra Heart and Lung Institute, Sonipat, has launched dedicated OPD services for urology and kidney transplant. The initiative aims to raise public awareness and make specialized healthcare services more accessible at the local level.
The OPD services were inaugurated in the presence of Dr. Abhinav Veerwal, Consultant, Urology Department, Max Super Specialty Hospital, Shalimar Bagh, and Dr. Ankur Batra, Director, Batra Heart and Lung Institute. Dr. Veerwal will be available for initial consultations at Batra Heart and Lung Institute, Sonipat, on the first and third Thursdays of every month from 11:00 AM to 1:00 PM.
Dr. Abhinav Veerwal, Consultant, Urology Department, Max Super Specialty Hospital, Shalimar Bagh, stated,
"Kidney-related diseases often develop silently without symptoms, which is why regular health check-ups are extremely important. Timely screening and lifestyle changes can help prevent or delay the need for a transplant. Through this OPD, we will also offer consultations for conditions like kidney stones, prostate disorders, urinary tract infections, bladder control issues, and male reproductive health problems. This will enable the people of Sonipat to access expert care at the right time."
Dr. Ankur Batra, Director of Batra Heart and Lung Institute, said,
"We express our gratitude to Max Super Specialty Hospital, Shalimar Bagh. This collaboration is a significant step toward providing high-quality and holistic medical care to our patients. Together, we aim to ensure better treatment and renewed hope for a healthier life."
Max Hospital, Shalimar Bagh, is committed to delivering quality healthcare services to patients in this region in a timely and accessible manner.
Comments
No more comments to display.