किसानों के मुद्दों को लेकर CP SONIPAT से की मुलाकात।
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
भारतीय किसान नौजवान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने माननीया कमिश्नर महोदया आदरणीय ममता सिंह जी से किसानों के मुद्दों पर मुलाकात करी। कमिश्नर ममता सिंह जी ने किसानों की सभी बातों को बड़ी ध्यानपूर्वक सुना और उनका समाधान करने हेतु पूर्ण विश्वास दिलाया। किसानों ने कहा कि जिले में खेतों में ट्यूबवेलों के तार, मोटर व अन्य सामान चोरी होने की घटनाएं हो रही हैं जिस से किसानों को काफी परेशानियों एवम वित्तीय नुक्सान का सामना करना पड़ रहा है, किसानों ने माननीया कमिश्नर महोदया से विनम्र निवेदन किया कि खेतों में किसानों के समान की चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस सख्त कदम उठाए। कमिश्नर ममता सिंह जी ने किसानों को विश्वास दिलाया कि खेतों में किसानों के समान की चोरी रोकने के लिए वे सख्त कदम उठा रही हैं और जल्द ही इसके नतीजे दिखने लगेंगे। कमिश्नर महोदया ने किसानों से कहा कि वे आने वाले दिनों में नशा मुक्ति अभियान के तहत गाँव एवम ब्लॉक स्तर का दौरा करेंगी एवम नौजवानों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगी, किसानों ने कहा कि यदि प्रशासन गाँव एवम ब्लॉक स्तर पर जागरूकता करने के लिए नशा मुक्ति अभियान चलाएगा तो भारतीय किसान नौजवान यूनियन उस अभियान का ग्रामीण स्तर पर पूर्ण सहयोग करेगी। कमिश्नर ममता सिंह जी ने कहा कि किसानों के लिए उनके दरवाज़े हमेशा खुले हैं और किसानों की जायज़ मांगों का बातचीत के माध्यम से समाधान हेतु हमेशा तैयार हैं।
Meeting with CP Sonipat Regarding Farmers' Issues
Media Report, Sonipat:
A delegation from the Bharatiya Kisan Nauzwan Union met with the Honorable Commissioner Mamta Singh Ji to discuss various issues faced by farmers. Commissioner Mamta Singh Ji listened attentively to all the concerns raised by the farmers and assured them of concrete steps toward resolving their problems.
The farmers highlighted the increasing incidents of theft in fields, including tube well wires, motors, and other equipment, which are causing them significant difficulties and financial losses. They humbly requested the Honorable Commissioner to take strict action through the police to prevent such thefts in the agricultural fields.
Commissioner Mamta Singh Ji assured the farmers that strict measures are already being implemented to prevent thefts in the fields and that results will be visible soon. She also mentioned that she would be visiting villages and blocks as part of an anti-drug campaign in the coming days and would encourage the youth to stay away from substance abuse.
The farmers responded positively, stating that if the administration runs awareness campaigns against drug abuse at the village and block levels, the Bharatiya Kisan Nauzwan Union would fully support the initiative at the grassroots level.
Commissioner Mamta Singh Ji concluded by saying that her doors are always open for the farmers and that she is always willing to find solutions to their genuine concerns through dialogue.
Comments
No more comments to display.