विधायक ने दरबार लगा सुनी हलके के लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को समाधान के दिए निर्देश
- जनता ने विधायक बनाकर भेजा है, इनकी नहीं सुनेंगे तो किसकी सुनेंगेः देवेंद्र कादियान
मीडिया रिपोर्ट, गन्नौर।।
हलका विधायक देवेंद्र कादियान ने सोमवार को गन्नौर शहर स्थित अपने निजी कार्यालय पर जनता दरबार लगाकर कर लोगों की समस्याओं को सुना। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव से आए लोगों ने विधायक के सामने निजी व सार्वजनिक समस्याओं को रख कर उसके निस्तारण की मांग की। विधायक ने जनहित से जुड़ी कई समस्याओं का मौके पर समाधान करने के साथ ही अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।
विधायक देवेंद्र कादियान ने बताया कि जनता दरबार में लोगों ने बिजली, पानी, सीवर सहित कई अन्य समस्याओं को लेकर अवगत करवाया है। लोगों के सामने ही संबंधित अधिकारियों को तय समय में समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि जनसमस्याओं से रूबरू होने एवं उसे दूर करने के लिए प्रत्येक सोमवार को कार्यालय पर जनता दरबार लगाते है।
इस दौरान क्षेत्र के लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचते है। उनका प्रयास होता है कि उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर कर सकें। कादियान का कहना है कि यही जनता तो हमारी पूंजी है। इनकी बदौलत ही तो हम चुनाव जीते है। अगर हम इनकी नहीं सुनेंगे तो किसकी सुनेंगे। इसीलिए में उनको समय देता हूं। इस अवसर पर नपा पूर्व वाइस चेयरमैन दिनेश अदलखा, नपा पूर्व चेयरमैन ईश्वर कश्यप, पार्षद अजय सरोहा, टिंकू प्रधान, सुभाष रोहिल्ला, ब्लॉक समिति चेयरमैन अनिल कुमार, वाइस चेयरमैन अरुण शर्मा, जगबीर कबाड़ी, हैप्पी त्यागी, सुखबीर प्रजापति आदि मौजूद रहे।
MLA Holds Public Hearing, Listens to Constituents' Issues, and Directs Officials for Resolution
"The public has elected me as their representative; if I don’t listen to them, then who will?" – Devendra Kadian
Media Report, Ganaur:
MLA Devendra Kadian held a public hearing at his private office in Ganaur city on Monday, where he listened to the grievances of the people. Residents from various villages in the constituency presented their personal and public issues, requesting their resolution. The MLA addressed several public concerns on the spot and instructed relevant officials to resolve other issues promptly.
MLA Devendra Kadian stated that people raised complaints related to electricity, water, sewage, and other issues during the public hearing. In their presence, he directed the concerned officials to resolve the problems within a stipulated time. He further mentioned that he organizes a public hearing at his office every Monday to stay connected with people's concerns and work towards their resolution.
"Our people are our true asset. It is because of them that we won the elections. If we don’t listen to them, then who will? That is why I dedicate time to addressing their concerns," said Kadian.
The event was attended by former municipal vice chairman Dinesh Adlakha, former municipal chairman Ishwar Kashyap, councilor Ajay Saroha, Tinku Pradhan, Subhash Rohilla, Block Committee Chairman Anil Kumar, Vice Chairman Arun Sharma, Jagbir Kabadi, Happy Tyagi, Sukhbir Prajapati, and others.
Comments
No more comments to display.