व्यवस्थाओं का जायजा लेने निगम कार्यालय पहुँचे विधायक निखिल मदान
पेंशन वेरिफिकेशन कैंप को आगामी 15 दिनों तक बढ़ाया जाएगा, सभी वार्डों में लगाए जाएंगे कैंप : निखिल मदान ।
असहाय,दिव्यांग और चलने फिरने में असमर्थ लोगों के घर जाकर वेरिफिकेशन करेंगे निगम कर्मचारी : निखिल मदान।
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
विधायक निखिल मदान शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में पहुंचे जहां उन्होंने सोनीपत के सभी बड़े बुजुर्गों और पेंशन धारकों से मुलाकात की और निगम अधिकारियों को पेंशन सत्यापन की व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विधायक निखिल मदान ने बताया कि वो सभी बड़े बुजुर्गों को आश्वस्त करते हुए कि पेंशन वेरिफिकेशन (सत्यापन) कैंप अगले 15 दिन तक और लगाए जाएंगे।
इसके साथ ही वार्ड वाइज पेंशन वेरिफिकेशन कैंप लगाए जाएंगे।
साथ ही चलने फिरने में असमर्थ बड़े बुजुर्गों की उनके घर पर जाकर निगम कर्मचारियों द्वारा पेंशन वेरीफाई की जाएगी।
विधायक निखिल मदान ने कहा कि वो बार बार कह रहे हैं कि बिना वेरिफिकेशन के किसी भी बुजुर्ग की पेंशन नहीं काटी जाएगी। पेंशन वेरिफिकेशन के लिए निगम और समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों की संख्या बढ़ायी जायेगी।
वो सभी पेंशन धारकों से अनुरोध करते है कि किसी भी तरह की अफ़वाहों पर ध्यान ना देकर आराम से अपना पेंशन वेरिफ़िकेशन का कार्य करवाए।
MLA Nikhil Madan Visits Municipal Office to Review Arrangements
Pension Verification Camps Extended for 15 More Days, Camps to Be Held in All Wards: Nikhil Madan
Verification for Disabled and Bedridden Seniors to Be Conducted at Their Homes: Nikhil Madan
Media Report, Sonipat:
On Friday, MLA Nikhil Madan visited the Municipal Corporation office, where he met with senior citizens and pension holders of Sonipat. During his visit, he provided necessary directives to municipal officials to improve the pension verification process.
MLA Nikhil Madan assured the senior citizens that pension verification camps would be extended for another 15 days. Furthermore, ward-wise pension verification camps will be organized to make the process more accessible.
He announced that municipal staff would visit the homes of disabled and bedridden senior citizens to conduct pension verification. Emphasizing his commitment, Madan assured that no senior citizen’s pension would be discontinued without proper verification.
To facilitate the process, the number of employees from the Municipal Corporation and the Social Welfare Department involved in verification will be increased. He urged all pension holders not to fall prey to any rumors and to complete their verification process calmly.
Comments
No more comments to display.