76वें गणतंत्र दिवस पर खरखौदा में विधायक पवन खरखौदा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
-खरखौदा स्थित नई अनाज मण्डी में पूर्ण गरिमा व धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
-जोशिली परेड की सलामी लेते हुए विधायक पवन खरखौदा ने किया परेड का निरीक्षण
- सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने समारोह स्थल को देशभक्ति के रंग से किया सराबोर
मीडिया रिपोर्ट, खरखौदा।।
विधायक पवन खरखौदा ने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्टï्रीय ध्वज को फहराते हुए खरखौदा वासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों व वीर शहीदों की कुर्बानियों की बदौलत ही आज हम स्वच्छं हवा में श्वांस ले रहे हैं।
खरखौदा स्थित नई अनाज मण्डी में उपमण्डल स्तरीय 76वें गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विधायक पवन खरखौदा ने राष्टï्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण करते हुए मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सन 1950 में आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। इसी संविधान के कारण हम सभी को समान न्याय, स्वतंत्रता एवं समानता का अधिकार मिला। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के तमाम सदस्यों को नमन किया।
उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के साथ हमारे देशभक्तों के त्याग और बलिदान की एक लंबी गौरवगाथा जुड़ी हुई है। देश को आजादी दिलाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद और उधम सिंह जैसे अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने लम्बा संघर्ष किया।
विधायक ने कहा कि आजादी की लड़ाई में हरियाणा प्रदेश का भी अहम योगदान रहा है। आज भी हरियाणा के नौजवान सेना में भर्ती होना अपनी शान समझते हैं। यही कारण है कि आज भारतीय सेना का हर दसवां जवान हरियाणा से है। हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के कठोर संघर्ष से हमें आजादी मिली तो वहीं दिन-रात मुस्तैदी से देश की सीमाओं की निगहेबानी करने वाले वीर सैनिकों के कारण हमारी यह आजादी सुरक्षित है। आज पूरा देश उनका ऋ णी है।
उन्होंने कहा कि ‘सुशासन से सेवा’ के संकल्प के साथ जनसेवा का दायित्व संभालने वाली वर्तमान सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘सबका साथ-सबका विकास’ और ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ के मूलमंत्र पर चलते हुए समस्त हरियाणा और प्रत्येक हरियाणवी की तरक्की और उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया है। आज हरियाणा की जनता व सरकार के बीच सीधा संपर्क है।
हमने प्रशासन में मानव हस्तक्षेप को न्यूनतम करने के लिए आईटी का बड़े पैमाने पर सफल प्रयोग किया है। आज हर सरकारी योजना के पारदर्शी तरीके से लागू किए जाने से घर बैठे गरीब की बेटी की शादी का शगुन, बुजुर्ग, विधवा व दिव्यांगों की पेंशन, बीपीएल कार्ड, चिरायु कार्ड का लाभ, किसानों को उनकी फसल का भुगतान कम्प्यूटर की एक क्लिक से सीधे पात्र व्यक्ति के खाते में जाता है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना को परिवार पहचान पत्र से जोड़ दिया है। अब 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद पात्र व्यक्ति को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता अपने आप मिलना शुरू हो जाता है। इसके साथ-साथ दिव्यांग पेंशन योजना को भी परिवार पहचान पत्र से जोड दिया गया है। जिससे दिव्यांग प्रमाण-पत्र तथा यूनीक डिसेबिलिटी आईडी कार्ड बनते ही पात्र व्यक्ति को दिव्यांगजन पेंशन अपने आप मिलने लगती है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में पिछड़े वर्गों के लिए कीमिलेयर की आय सीमा को 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रूपये वार्षिक किया गया। 1.80 लाख रूपये तक वार्षिक आय वाले सभी वर्गों की विधवाओं/ तलाकशुदा/अनाथ/बेसहारा महिलाओं तथा बेसहारा बच्चों व इनकी लड़कियों के विवाह हेतु 51 हजार रूपये की राशि दी जाती है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने अनुसूचित जाति के अलावा 1.80 लाख रूपये तक वार्षिक आय वाले सभी वर्गों (सामान्य व पिछडे वर्ग) के परिवारों को उनकी लड़कियों की शादी हेतु 41 हजार रूपये शगुन राशि दी जा रही है। ‘डॉ. बीआर अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना‘ के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति एवं टपरीवास जाति के लोगों को मकान मरम्मत के लिए 80 हजार रूपये दिए जा रहे है। पहले इस योजना का लाभ केवल अनुसूचित जाति और विमुक्त/टपरीवास जाति के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को दिया जाता था।
अब प्रदेश में 1.80 लाख रूपये तक वार्षिक आय वाले सभी वर्गों के परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होनें कहा कि सरकार ने कृषि, उद्योग, व्यापार, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि हर क्षेत्र में भी ई-गवर्नेंस के माध्यम से क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। जिस प्रकार, परिवार पहचान पत्र के डेटा से विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों को घर बैठे मिल रहा है, उसी प्रकार, कृषि क्षेत्र में ’मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पोर्टल बनाकर किसान कल्याण की अनेक योजनाओं को इससे जोड़ा गया है।
मुख्यातिथि विधायक पवन खरखौदा ने समारोह के दौरान युद्ध वीरांगनाओं और शहीदों के आश्रितों को सम्मानित किया। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खांडा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरखोदा, प्रताप सिंह मेमोरियल स्कूल खरखोदा, गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंटिडू, कल्पना चावला विद्यापीठ खरखोदा, शंभू दयाल शिक्षा सदन खांडा,स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनोहारी प्रस्तुतियां दी, इसके उपरांत विधायक ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया
इस दौरान एसडीएम डॉ निर्मल नगर, एसीपी जीत सिंह बेनीवाल, तहसीलदार मनोज कुमार, नायब तहसीलदार अशोक कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी सुजाता खत्री, खंड विकास अधिकारी आस्था गर्ग, ब्लॉक समिति के अध्यक्ष सतेंद्र दहिया, राजवीर दहिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
MLA Pawan Kharkhoda Hoists National Flag on 76th Republic Day in Kharkhoda
Media Report Kharkhoda-
The Republic Day celebrations were held with full grandeur and respect at the New Grain Market in Kharkhoda. Chief Guest MLA Pawan Kharkhoda hoisted the national flag, symbolizing the pride and honor of the nation, and extended his greetings to the residents of Kharkhoda on the occasion of the 76th Republic Day.
During the event, MLA Pawan Kharkhoda inspected the parade and received the salute of a spirited march past. He reminded everyone of the sacrifices made by freedom fighters and brave martyrs that enable us to live in a free nation today. Speaking at the event, he highlighted the importance of January 26, 1950, when the Indian Constitution was implemented, providing citizens with justice, liberty, and equality. He also paid homage to Dr. B.R. Ambedkar and other members of the Constituent Assembly.
MLA Kharkhoda reflected on the sacrifices of freedom fighters like Mahatma Gandhi, Subhas Chandra Bose, Bhagat Singh, Rajguru, Sukhdev, Chandra Shekhar Azad, and Udham Singh. He also acknowledged the significant contribution of Haryana's youth to the armed forces, noting that one in every ten soldiers in the Indian Army hails from Haryana.
He emphasized the state government's commitment to "service through good governance" under the leadership of Prime Minister Narendra Modi's vision of "Sabka Saath, Sabka Vikas" and "Haryana Ek, Haryanvi Ek." He highlighted the effective use of IT to minimize human intervention in administration, ensuring transparency in the implementation of government schemes. From pensions to farmers' benefits, all processes have been streamlined and digitized for direct transfers to beneficiaries.
The MLA also mentioned welfare schemes like linking old-age pension and disability pension with the Family ID system, raising the creamy layer income limit for backward classes to ?8 lakh annually, and providing financial assistance for marriage and housing under various schemes.
The event featured cultural programs by students from various schools, showcasing patriotic and vibrant performances. MLA Pawan Kharkhoda honored war widows, dependents of martyrs, and outstanding officers and employees from various departments with certificates of appreciation.
Prominent attendees included SDM Dr. Nirmal Nagar, ACP Jeet Singh Beniwal, Tehsildar Manoj Kumar, Naib Tehsildar Ashok Kumar, Block Education Officer Sujata Khatri, Block Development Officer Astha Garg, and other officials, dignitaries, and citizens.
Comments
No more comments to display.