मोबाइल चोरी का मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत:
थाना शहर गोहाना पुलिस ने मोबाइल चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
5 अगस्त को देवीपुरा गोहाना निवासी सौरभ ने थाना शहर गोहाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह पिछले पांच महीनों से स्टार पैलेस, मिनी बायपास, महम रोड गोहाना के पास डेकोरेशन और कैटरिंग की दुकान चला रहे हैं। इसी दुकान से उनका मोबाइल चोरी हो गया था।
बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कबीर बस्ती गोहाना निवासी मोनू उर्फ चीची को गिरफ्तार किया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किया गया मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
Mobile Theft Solved in Gohana, Accused Arrested with Stolen Device
Media Report, Sonipat:
The Gohana City Police have arrested a youth involved in a mobile phone theft case. The police recovered the stolen mobile phone from the possession of the accused.
On August 5, Saurabh, a resident of Devipura Gohana, filed a complaint at the Gohana City Police Station stating that he has been running a decoration and catering shop near Star Palace, Mini Bypass, Meham Road, Gohana for the past five months. His mobile phone was stolen from the shop.
On Wednesday, the police arrested Monu alias Chichi, a resident of Kabir Basti, Gohana, in connection with the case. Upon search, the stolen mobile was recovered from him. A case was registered, and the accused was produced before the court, which remanded him to judicial custody.
Comments
No more comments to display.