एमएससी रोहतक यूनिट ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
मीडिया रिपोर्ट, रोहतक।।
एमएससी रोहतक यूनिट द्वारा 29 मई (गुरुवार) को महिला वृद्ध आश्रम, श्रीनगर कॉलोनी रोहतक में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 70 महिलाओं की स्क्रीनिंग और उपचार किया गया।
शिविर का उद्घाटन डॉ0 उमेश यादव ( हड्डी रोग विभाग) द्वारा किया गया। डॉ0 स्वाति, डॉ0 रश्मि भारती (नेत्र रोग विशेषज्ञ ),डेंटल टीम डॉ जागृति व शगुन, डॉ0 हिमांशु (मानसिक चिकित्सा विभाग), डॉ0 प्रीति (त्वचा रोग), डॉ0 सचिन, संजना फिजियोथेरेपी , नर्सिंग से आशु , और एमबीबीएस से पूनम , रितु , परमानंद , नवीन , मुनेंदर तथा फार्मेसी से श्वेता,सुभम सहित कई विद्यार्थियों ने भाग लिया।
स्वास्थ्यकर्मियों ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की और उनकी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान किया। शिविर में नि:शुल्क दवाएं और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
इस अवसर पर एमएससी रोहतक यूनिट के सदस्यों ने कहा कि यह शिविर स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया है। हमारा उद्देश्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करना और उनकी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान करना है।
इसके उपरांत महामंडलेश्वर प्रेमानंद जी महाराज और श्रीमती यशवंती ने टीम का आभार व्यक्त किया।
MSC Rohtak Unit Organizes Free Health Camp
Media Report, Rohtak:
On May 29 (Thursday), the MSC Rohtak Unit organized a free health camp at the Women’s Old Age Home, Srinagar Colony, Rohtak. Approximately 70 women were screened and treated during the camp.
The camp was inaugurated by Dr. Umesh Yadav (Orthopedics Department). Participating doctors included Dr. Swati, Dr. Rashmi Bharti (Ophthalmologist), Dental team Dr. Jagrati and Shagun, Dr. Himanshu (Psychiatry Department), Dr. Preeti (Dermatology), Dr. Sachin, Sanjana (Physiotherapy), Ashu (Nursing), and from MBBS—Poonam, Ritu, Parmanand, Naveen, and Munender, as well as from Pharmacy—Shweta and Subham, among other students.
The healthcare professionals provided the women with medical consultations, health education, and solutions to their health issues. Free medicines and healthcare services were distributed at the camp.
On this occasion, members of the MSC Rohtak Unit said that the camp was organized to promote healthcare services. “Our aim is to provide health-related awareness and address health concerns,” they stated.
After the camp, Mahamandaleshwar Premanand Ji Maharaj and Mrs. Yashwanti expressed their gratitude to the team.
Comments
No more comments to display.