58वें दिन ट्राले से स्ट्रैचर पर बाहर आये दल्लेवाल
मीडिया रिपोर्ट, खनौरी बॉर्डर।।
आज 58वें दिन किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल जी का आमरण अनशन दातासिंहवाला-खनौरी किसान मोर्चे पर जारी रहा, आज 58 दिन बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल जी खुली एवम ताजा हवा व रोशनी में आये।
दोपहर लगभग 2 बजे जगजीत सिंह डल्लेवाल जी अपनी ट्राली से स्ट्रेचर पर बाहर आये और उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैं गुरु ग्रन्थ साहिब जी के सामने नतमस्तक होना चाहता हूँ क्योंकि गुरुओं के आशीर्वाद से ही हम केंद्र सरकार को बातचीत की टेबल पर आने को मजबूर करने में सफल हुए हैं।
उसके बाद किसान नेताओं, वरिष्ठ डॉक्टरों एवम प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जगजीत सिंह डल्लेवाल जी अपनी नई ट्राली के नजदीक आये, वहां पर लगभग 3 घण्टे वे खुली हवा एवम धूप में रहे। जगजीत सिंह डल्लेवाल जी के लिए एक नया कमरा तैयार किया जा रहा है जिसे पूरी तरह तैयार होने में 2-3 दिन का समय लगेगा।
किसान नेताओं ने कहा कि आज तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में सैंकड़ों किसानों ने जगजीत सिंह डल्लेवाल जी के आमरण अनशन के समर्थन में सांकेतिक भूख हड़ताल करी। 26 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) एवम किसान मजदूर मोर्चा द्वारा घोषित कार्यक्रम की तैयारियां पूरे देश में जोर-शोर से जारी हैं। किसान नेताओं ने अगले महीने आंदोलन का 1 वर्ष पूरा होने पर बड़े कार्यक्रम किये जायेंगे जिसकी रूपरेखा दोनों मोर्चे तैयार कर रहे हैं।
On the 58th Day, Dallewal Steps Out on a Stretcher
Media Report, Khanauri Border:
On the 58th day of his hunger strike at the Datasinghwala-Khanauri farmers’ protest site, farmer leader Jagjit Singh Dallewal came out in the open air and sunlight for the first time. Around 2 PM, Dallewal emerged from his trolley on a stretcher and expressed his gratitude, saying, “First, I bow before Guru Granth Sahib Ji, as it is only with the blessings of the Gurus that we have succeeded in compelling the central government to come to the negotiation table.”
In the presence of farmer leaders, senior doctors, and administrative officials, Dallewal was brought near his new trolley, where he spent approximately three hours in the fresh air and sunlight. Preparations are underway for a new room for Dallewal, which will take 2-3 days to complete.
Meanwhile, in Chennai, Tamil Nadu, hundreds of farmers held a symbolic hunger strike in solidarity with Jagjit Singh Dallewal’s ongoing protest. Preparations for the January 26 programs announced by the Sanyukt Kisan Morcha (non-political) and Kisan Mazdoor Morcha are in full swing across the country. Farmer leaders also stated that as the movement nears its one-year mark next month, large-scale events are being planned, with the framework being finalized by both unions.
Comments
No more comments to display.