नौकरियां बेचने वालों को जनता ने दिखाया आईना: मुख्यमंत्री नायब सैनी
आज गरीब के बच्चे का सिर ऊंचा हुआ, बिना पर्ची-बिना खर्ची के मूल मंत्र से प्रदेश में बदला माहौल- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गन्नौर में गुप्ति धाम पहुंचकर गुप्ति सागर महाराज से लिया आशीर्वाद
विपक्ष के झूठे प्रचार को प्रदेश के मतदाताओं ने दिया करारा जवाब
प्रदेश में जल्द एक लाख लोगों को प्लॉट देगी हरियाणा सरकार – मुख्यमंत्री
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान विपक्ष द्वारा झूठ की राजनीति करते हुए वोटों के बदले नौकरी देने का प्रचार किया गया, लेकिन प्रदेश की जनता ने नौकरियां बेचने वालों को आईना दिखाते हुए कमल खिलाने का काम किया। आज प्रदेश में गरीब का बच्चा अपनी मेहनत के बूते पर सफल हो रहा है, क्योंकि भाजपा के बिना पर्ची-बिना खर्ची के मूल मंत्र से माहौल बदला है।
मुख्यमंत्री सोमवार को जिला सोनीपत के गन्नौर स्तिथ गुप्तिधाम परिसर में राष्ट्रसंत, महायोगी, उपाध्यायश्री डॉ गुप्तिसागर गुरुदेव द्वारा आयोजित अभिनन्दन सम्मान समारोह में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने जैन समाज के सन्तों का आशीर्वाद लिया और आमजन को लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। उन्होंने गुप्ति धाम के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुप्ति सागर जी महाराज के आशीर्वाद से और जनता के सहयोग से हरियाणा में नॉनस्टॉप तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पिछले 10 वर्षों में हरियाणा सरकार ने प्रदेश का लगातार विकास किया है। राज्य सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए कदम उठा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा को आगे बढ़ाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने शपथ ग्रहण से पहले 24,000 युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची नौकरी देने का काम किया। आज गरीब परिवार का बच्चा भी हरियाणा सरकार में बड़े पदों पर नौकरी लग रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही हमने लोगों के कल्याण कि लिए कई निर्णय लिए। किडनी रोगियों के लिए डायलिसिस की मुफ्त सुविधा शुरू की।
इसके अलावा, लंबे समय से पंचायत भूमि पर मकान बनाकर रहने वाले लोगों को कलेक्टर रेट लेकर जमीन का मालिकाना हक देने के लिए विधानसभा में बिल पास किया। उन्होंने कहा कि बीते 10 साल में हरियाणा में मजबूती से विकास कार्य हुए हैं। वर्तमान सरकार गरीब हित मे काम कर रही है।
*जनता ने झूठ की राजनीति को झूठला कर खिलाया कमल*
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले जिस अव्यवस्था का माहौल प्रदेश में था, विपक्ष के नेता उसी प्रकार का माहौल इस बार भी कायम करना चाहते थे। लेकिन हरियाणा की जनता ने झूठ की राजनीति करने वाली इस सोच को हराकर करारा जवाब देते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर हमें जन सेवा का मौका दिया है।
*प्रदेश में जल्द एक लाख लोगों को प्लॉट देगी हरियाणा सरकार*
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हर सिर पर छत मुहैया करवाने के अपने वायदे के अनुसार प्रदेश में जल्द ही एक लाख गरीब लोगों को प्लॉट प्रदान किए जाएंगे, इसके लिए सरकार ने पूरी योजना तैयार करी ली है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों द्वारा 100-100 वर्ग गज के प्लाट देने की केवल घोषणाएं की गई, लेकिन गरीबों को न तो कोई कागज दिए गए, न ही प्लॉट का कब्जा दिया गया। उन लोगों की पीड़ा को समझते हुए वर्तमान राज्य सरकार ने लोगों को प्लॉटों की रजिस्ट्री और कब्जा देने का काम किया है।
*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की राह पर अग्रसर - राष्ट्रसंत डॉ गुप्तिसागर*
इस मौके पर राष्ट्रसंत डॉ गुप्तिसागर जी गुरुदेव ने कहा कि आज मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पूरा हरियाणा विकास की राह पर अग्रसर है। उनकी सकारात्मक सोच व अच्छी नीतियों के चलते हरियाणा प्रदेश और ज्यादा उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होगा, ऐसा मेरा आशीर्वाद और विश्वास है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने संबोधित करते हुए कहा कि संतो के आशीर्वाद से ही हमें आज प्रदेश में तीसरी बार कमल खिलाने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रसंत गुप्ति सागर जी महाराज ने हमेशा समाज के हित में आगे बढ़कर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मुनिश्री के आशीर्वाद से आज हम लगातार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकास के पद पर अग्रसर हैं। इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि साधु संतों का आशीर्वाद हमेशा जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि संतों का संग हमेशा अच्छे और बुरे में भेद करता है, जिससे हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर राष्ट्र संत गुप्ति सागर जी महाराज द्वारा लिखित 'भारत की आत्मा सामाजिक समरसता' और 'सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के अग्रदूत: पंडित दीनदयाल उपाध्याय' दो पुस्तकों का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर गन्नौर से विधायक देवेंद्र कादियान, खरखोदा से विधायक पवन खरखोदा, भाजपा जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, पूर्व मंत्री कविता जैन, मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, पूर्व विधायक निर्मल चौधरी, देवेंद्र कौशिक, रविंद्र दिलावर, निशांत छोकर, नवीन मंगला सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
“People Showed the Mirror to Job Sellers: CM Nayab Saini”
“Today, the Children of the Poor Stand Proud; the ‘No Bribe, No Recommendation’ Mantra Has Transformed Haryana – CM”
“CM Nayab Singh Saini Visits Gupti Dham in Ganaur, Seeks Blessings from Gupti Sagar Maharaj”
“Voters Expose Opposition’s Lies”
“Haryana Government to Allot One Lakh Plots Soon – CM”
Media Report, Sonipat:
Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini took aim at the opposition, accusing them of using lies during the assembly elections by promising jobs in exchange for votes. He stated that the people of the state rejected the job sellers and supported the BJP, which follows the mantra of “No Bribe, No Recommendation.” As a result, even the poorest children in Haryana can now succeed through their own hard work.
On Monday, the Chief Minister attended a felicitation ceremony organized by Jain community leader Dr. Gupti Sagar Maharaj at Gupti Dham in Ganaur, Sonipat. He offered his respects to the saints of the Jain community and extended greetings for Lohri and Makar Sankranti to the public. CM Saini announced a donation of ?31 lakh for Gupti Dham during the event.
The CM attributed the BJP’s third consecutive government in Haryana to the blessings of Gupti Sagar Maharaj and the people’s support. He praised Prime Minister Narendra Modi‘s leadership and highlighted the state’s consistent development over the past 10 years. He said the BJP government is working for the welfare of every section of society and advancing Haryana under the guidance of PM Modi.
24,000 Jobs Given Without Bribes or Recommendations
CM Saini highlighted that, even before the BJP government’s oath-taking ceremony, they provided 24,000 jobs to youth without bribes or recommendations. He expressed pride that children from poor families are now securing prestigious positions in the government.
The Chief Minister also spoke about several welfare measures, such as free dialysis services for kidney patients and granting ownership of land at collector rates to those living on panchayat land for years. He emphasized that the BJP government has been committed to development over the past decade and continues to prioritize the welfare of the poor.
“People Rejected Lies, Chose BJP’s Lotus Symbol”
Referring to the political climate before 2014, CM Saini accused opposition leaders of attempting to recreate a similar atmosphere of chaos during the recent elections. However, the people of Haryana rejected their lies and placed their trust in the BJP, giving the party another chance to serve the public.
One Lakh Plots for the Poor
The CM announced that the government will soon allot one lakh plots to poor families as part of their commitment to provide shelter for every household. Unlike previous governments that only made promises, the BJP government has ensured the registry and possession of plots for beneficiaries.
“Haryana Progressing Under CM Nayab Singh Saini’s Leadership” – Dr. Gupti Sagar
Rashtra Sant Dr. Gupti Sagar Maharaj praised the CM’s leadership, stating that Haryana is progressing steadily due to his positive outlook and policies. He expressed confidence that the state would achieve even greater heights of development under his guidance.
Books Released
During the event, two books authored by Dr. Gupti Sagar Maharaj, “Bharat ki Aatma: Samajik Samrasta” and “Sanskritik Rashtravad ke Agradoot: Pandit Deendayal Upadhyay”, were unveiled.
Prominent Attendees
The event saw the presence of several dignitaries, including Ganaur MLA Devendra Kadian, Kharkhoda MLA Pawan Kharkhoda, BJP district president Jasbir Dodwa, former minister Kavita Jain, former media advisor to CM Rajiv Jain, former MLA Nirmal Chaudhary, Devendra Kaushik, Ravindra Dilawar, Nishant Chhokar, and Naveen Mangla.
Comments
No more comments to display.