कीटनाशक फैक्टरियों पर छापे, गुणवत्ता जांच के लिए 15 सैंपल लिए गए
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत-
रबी सीजन से पहले किसानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने विशेष जांच अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में बुधवार को पहले दिन फरीदाबाद की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. शालू और सोनीपत कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने घसौली सहित कई क्षेत्रों में कीटनाशक निर्माण इकाइयों पर छापेमारी की।
इस दौरान कुल 15 सैंपल लिए गए—2 सैंपल फरीदाबाद और 13 सैंपल सोनीपत टीम द्वारा लिए गए। सभी सैंपलों को जांच के लिए अलग-अलग प्रयोगशालाओं में भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह अभियान तीन दिन तक चलेगा। पहले दिन का फोकस फैक्टरियों पर रहा, जबकि शेष दो दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापे डाले जाएंगे।
धान की सीधी बिजाई का भौतिक सत्यापन:
कीटनाशक जांच के साथ-साथ बुधवार को पंचकूला मुख्यालय से आई टीम ने धान की सीधी बिजाई (DSR) का भौतिक सत्यापन भी किया। सोनीपत कृषि विभाग के साथ मिलकर टीम ने अगवानपुर, ग्यासपुर, दुभेटा, उमेदगढ़ सहित गन्नौर व राई ब्लॉक के कई गांवों में धान के खेतों का निरीक्षण किया।
सरकार सीधी बिजाई करने वाले किसानों को ₹4,500 प्रति एकड़ का अनुदान देती है, जिसके लिए भौतिक सत्यापन अनिवार्य होता है। इस वर्ष सोनीपत जिले में 20,000 एकड़ से अधिक भूमि पर धान की सीधी बिजाई की गई है।
बुधवार को किसानों के खेतों का निरीक्षण कर सीधी बिजाई की पुष्टि की गई, वहीं कीटनाशक जांच के लिए फैक्टरियों से 15 सैंपल लैब भेजे गए।
— डॉ. पवन शर्मा, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत
Pesticide Factories Raided; 15 Samples Collected for Quality Testing
Media Report, Sonipat-
Ahead of the Rabi season, the Agriculture Department has launched a campaign to ensure farmers receive high-quality pesticides. On the first day of the initiative, Wednesday, a joint team from the Agriculture Departments of Faridabad and Sonipat conducted raids at pesticide manufacturing units in areas including Ghassouli.
During the inspections, the team collected 15 pesticide samples—2 by the Faridabad team and 13 by the Sonipat team. These samples will be sent to different laboratories for testing, and further action will be taken based on the results.
The campaign will run for three days. While the focus on the first day was on factories, the next two days will involve inspections in various regions across the district.
Physical Verification of Direct Paddy Sowing (DSR) Conducted:
Alongside the pesticide quality drive, a team from the Panchkula headquarters visited Sonipat for physical verification of direct-seeded rice (DSR). In collaboration with the Sonipat agriculture department, the team inspected paddy fields in villages including Agwanpur, Gyaspur, Dubheta, and Umedgarh in the Gannaur and Rai blocks.
Farmers who adopt direct seeding of paddy are eligible for a subsidy of ?4,500 per acre, which is disbursed after physical verification. This season, DSR has been carried out on over 20,000 acres in Sonipat district. On Wednesday, field inspections were done to verify DSR implementation, while 15 pesticide samples were sent to labs for testing.
— Dr. Pawan Sharma, Deputy Director, Agriculture, Sonipat
Comments
No more comments to display.