जिला पुलिस लाईन में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों अंतिम चरण में
- गणतंत्र दिवस समारोह के लिए हिन्दू विद्या पीठ स्कूल में किया गया सांस्कृतिक टीमों के लिए रिहर्सल का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
26 जनवरी को जिला पुलिस लाईन में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समारोह में होने वाली परेड में भाग लेने वाली पुलिस, होमगार्ड और विभिन्न स्कूलों की स्काउट तथा एनसीसी की टुकडिय़ा प्रतिदिन जिला पुलिस लाईन ग्राउंड में तैयारियों कर रही हैं।
इसी कड़ी में समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए हिन्दू विद्यापीठ स्कूल में विभिन्न स्कूलों की सांस्कृतिक टीमें रिहर्सल कर रही है।
उपायुक्त डॉ० मनोज कुमार के निर्देशन में सोमवार को हिन्दू विद्यापीठ में होने वाली रिहर्सल में रामजस सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, ऋषिकुल विद्यापीठ स्कूल, शिवा शिक्षा सदन, ज्ञान विद्या मंदिर, हिन्दू विद्यापीठ स्कूल, राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय मुरथल अड्डïा तथा मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृतिक स्कूल सहित विभिन्न स्कूलों की टीमों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल की।
गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न स्कूलों की सांस्कृतिक टीम देश भक्ति, हरियाणवी संस्कृति से सबंधित बेहतरीन प्रस्तुतिया प्रस्तुत करेंगे। समारोह के लिए 24 जनवरी को पुलिस लाईन मैदान में फाईनल रिहर्सल आयोजित की जाएगी।
Preparations for Republic Day Celebrations at District Police Line in Final Stage
• Rehearsals for Cultural Teams Held at Hindu Vidya Peeth School
Media Report, Sonipat
Preparations for the district-level Republic Day celebrations, to be held on January 26 at the District Police Line, are in their final stages. Police, Home Guards, and scout and NCC contingents from various schools are practicing daily at the District Police Line ground for the parade. In this context, rehearsals for cultural programs are being conducted at Hindu Vidya Peeth School with teams from various schools participating.
Under the guidance of Deputy Commissioner Dr. Manoj Kumar, Monday’s rehearsals at Hindu Vidya Peeth School included participation from Ramjas Senior Secondary School, Rishikul Vidyapeeth School, Shiva Shiksha Sadan, Gyan Vidya Mandir, Hindu Vidya Peeth School, Government Girls Senior Secondary School (Murthal Adda), and the Government Model Sanskriti School (Model Town). These schools practiced their cultural performances for the Republic Day celebrations.
Cultural teams from various schools will present patriotic performances and showcase elements of Haryana’s rich culture during the event. The final rehearsal for the celebrations will be held on January 24 at the Police Line ground.
Comments
No more comments to display.