सड़क पर बवाल: सोनीपत में कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, फिर बाइक को कुचला
मीडिया रिपोर्ट, गन्नौर-
हरियाणा के सोनीपत स्थित बीएसटी फ्लाईओवर के पास सड़क पर गुस्से का खौफनाक नज़ारा देखने को मिला। यहां एक कार चालक ने जानबूझकर बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवार ने कार चालक की जमकर पिटाई कर दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले कार चालक बाइक सवार को टक्कर मारता है। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी होती है और देखते ही देखते मामला हाथापाई में बदल जाता है। बाइक सवार युवक कार चालक पर कई बार वार करता है और उसे घुटनों पर ला देता है। गुस्से में वह कार को लात भी मारता है। बाद में कार चालक दोबारा अपनी कार में बैठता है और बाइक सवार अपनी गिरी हुई बाइक उठाने की कोशिश करता है।
इसी दौरान कार चालक फिर से बाइक को टक्कर मारता है, जिससे बाइक सवार बाइक नहीं उठा पाता और किनारे हो जाता है। लेकिन कार चालक का गुस्सा यहीं नहीं थमता – वह बार-बार अपनी कार बाइक पर चढ़ाता है। तीन से चार बार ऐसा करने के बाद वह मौके से फरार हो जाता है। इस दौरान वहां मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहते हैं। यह घटना शनिवार की बताई जा रही है। अभी तक गन्नौर थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है और दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
Rage on the Road: Car Rams Bike, Then Crushes It in Sonipat
Media Report, Sonipat-
A shocking incident of road rage has come to light from Sonipat, Haryana, near the BST flyover, where a car driver intentionally hit a biker. Following the collision, the biker assaulted the car driver fiercely. The entire sequence was captured on CCTV and is now going viral on social media.
In the CCTV footage, the car driver is seen deliberately ramming into the biker. An argument ensues, turning into a violent scuffle. The biker punches the car driver repeatedly, forcing him to his knees and even kicks his car. After the fight, the car driver returns to his vehicle, while the biker attempts to lift his fallen bike.
But suddenly, the car driver drives over the bike again, making it impossible for the biker to retrieve it. Driven by rage, the car driver repeatedly crushes the bike under his vehicle—three to four times—before fleeing the scene. Shockingly, bystanders did not intervene. The incident reportedly took place last Saturday. So far, no complaint has been filed at the Gannaur police station, and the identities of both individuals remain unknown. Police are currently examining the CCTV footage.
Comments
No more comments to display.