गन्नौर में बारिश का कहर: दीवारें गिरीं, सड़कें धंसीं, घरों में भरा पानी
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत( गन्नौर) –
मंगलवार सुबह से लगातार हुई भारी बारिश ने गन्नौर में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। दिनभर में 97 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे गलियों, सड़कों और घरों में पानी भर गया। लोग रातभर बाल्टियों से पानी निकालते रहे।
बारिश के कारण लोगों का घरेलू सामान भी खराब हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थिति गंभीर रही, जहां खेतों, चौपालों और घरों में पानी घुस गया। कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और दीवारें ढह गईं, वहीं छतों और लेंटरों से पानी टपकने लगा।
शहर की बादशाही रोड पर स्थित लायंस कम्युनिटी सेंटर की दीवार गिर गई। कार्यालय में पानी भर जाने से दस्तावेज़ और सामान खराब हो गया। अन्य कॉलोनियों और मोहल्लों में भी लोग रातभर जागते रहे।
राजलूगढ़ी के पास बने अंडरपास में पानी भरने से वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर पालिका कार्यालय में भी पानी घुस गया, जिसके मुख्य द्वार को ईंटों की मदद से ऊंचा किया जा रहा है ताकि दोबारा पानी न घुसे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश से पहले नालों और ड्रेनेज की सफाई नहीं की गई, जिससे जलनिकासी की स्थिति खराब हो गई है।
Rain Havoc in Ganaur: Walls Collapse, Roads Sink, and Homes Flooded
Media Report, Sonipat (Ganaur)-
Continuous rainfall since Tuesday morning has thrown life out of gear in Ganaur. With 97 mm of rain recorded throughout the day, waterlogging has taken over roads, lanes, and even entered houses, forcing residents to spend the night draining water using buckets.
The heavy rain has damaged household items and created similar situations in nearby rural areas, where water entered homes, courtyards, and fields. In many places, house walls collapsed, and roofs began to leak.
One of the incidents occurred at the Lions Community Center on Badshahi Road, where a wall collapsed and rainwater flooded the office, damaging files and belongings. Residents in other colonies also spent sleepless nights trying to protect their homes.
At the underpass near Rajlughadi on Badshahi Road, water accumulation created difficulties for vehicle movement. Even the municipal office wasn't spared—water entered the premises, and brickwork was raised at the entrance to prevent further flooding.
Locals blame poor drainage and unsatisfactory sewer maintenance for the situation. They say that clogged drains and lack of timely cleaning prevented rainwater from flowing out efficiently.
Comments
No more comments to display.