सडक़ सुरक्षा को लेकर संबंधित विभागों द्वारा सडक़ों पर फैली काबली कीकरों व पेड़ों की करवाई गई कटाई-छटाई
-कोहरे व रात के समय सडक़ पर चलने वाले नागरिकों की सुरक्षा के लिए सडक़ों पर स्थित बिजली के खंभों व डिवाईडरों पर लगाई गई रिफलेक्टर टेप
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
उपायुक्त डॉ० मनोज कुमार ने 16 जनवरी को संपन्न हुई सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में सडक़ निर्माण करने वाले विभागों को सख्त निर्देश दिए थे कि जिला में सडक़ों पर फैली काबली कीकरों और पेड़ों पौधों की कटाई-छटाई करवाएं जाए ताकि सडक़ पर चलने वाले लोगों को किसी प्रकार की प्ररेशानी न हो।
इन्ही निर्देशों की पालना में आज संबंधित विभागों ने जिला में सडक़ों पर फैली काबली कीकरों व पेड़ों की कटाई-छटाई करने के लिए अभियान चलाया गया।
इस अभियान के संबंधित विभागों के कर्मचारियों ने सडक़ों पर फैली काबली कीकरों व पेड़ों की कटाई-छटाई करने के साथ-साथ कोहरे व रात के समय सडक़ पर चलने वाले नागरिकों की सुरक्षा के लिए सडक़ों पर स्थित बिजली के खंभों व डिवाईडरों पर रिफलेक्टर टेप चिपकाई ताकि कोहरे व रात के समय रिफलेक्टर टेप की सहायता से लोगों को ये बिजली के खंभें व डिवाईडर दिखाई दे सकें।
Reflector Tapes Installed and Overgrown Trees Trimmed for Road Safety
• Reflector tapes placed on electric poles and dividers to ensure safety during fog and nighttime
Media Report, Sonipat:
Deputy Commissioner Dr. Manoj Kumar, during the Road Safety Committee meeting held on January 16, issued strict instructions to road construction departments to trim the overgrown Kabuli kikar trees and other vegetation along the district’s roads to ensure the smooth movement of commuters.
Following these directions, a campaign was launched today by the concerned departments to clear the overgrown trees and plants along the roads.
As part of this campaign, department employees trimmed the overgrown Kabuli kikar trees and plants. Additionally, for the safety of citizens traveling during foggy and nighttime conditions, reflector tapes were affixed to electric poles and road dividers.
These tapes will help commuters identify the poles and dividers easily under low visibility conditions caused by fog or at night.
Comments
No more comments to display.